NBCC Share Price: शेयर बाजार में आज 28 अगस्त को सुस्त शुरुआत के बाद अब जोरदार खरीदारी दर्ज की जा रही. बाजार में लौटी रौनक के दम पर निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. इंडेक्स पहली बार 25100 के पार निकला. बाजार की रौनक में चुनिंदा सरकारी शेयरों में तूफानी तेजी है. इसमें NBCC का शेयर शामिल है. शेयर कारोबारी सेशन में 17 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. BSE पर शेयर 209.75 रुपए का हाई बनाया, जोक 52-वीक हाई भी है.
NBCC में क्यों है तूफानी तेजी?
NBCC के शेयर में तूफानी तेजी की वजह आगे होने वाली बोर्ड मीटिंग है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने को लेकर जानकारी दी सकती है. क्योंकि इस मीटिंग में बोनस शेयर पर विचार संभव है. NBCC की बोर्ड मीटिंग शनिवार, 31 अगस्त 2024 को फिक्स है. बता दें कि यह संभावित बोनस इश्यू कंपनी के इतिहास में दूसरा होगा बोनस होगा. इससे पहले कंपनी ने पहला बोनस शेयर फरवरी 2017 में दिया था.
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक शनिवार, 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जानी है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 'शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, रिजर्व के पूंजीकरण के माध्यम से कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

डिविडेंड देने वाली अव्वल PSU कंपनी
सरकारी क्षेत्र की कंपनी NBCC शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर जानी जाती है. PSU स्टॉक फिलहाल शॉर्ट टर्म 20-DMA के नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि, मीडियम और लॉन्ग टर्म के औसत से ऊपर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का RSI 50 के मिड-लिमिट लेवल के आसपास मूवमेंट है.
PSU स्टॉक का परफॉर्मेंस
सरकारी कंपनी NBCC का शेयर पिछले एक साल में 25.7% की तेजी दिखा चुका है. शेयर 2024 में अब तक 13% उछला है. NBCC (इंडिया) भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत काम करता है. कंपनी को भारत सरकार से नवरत्न उद्यम का दर्जा प्राप्त है.
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications