Naturals Ice Cream: मुंबई में अमिताभ बच्चन से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। साल 1984 में, रघुनंदन श्रीनिवास कामत ने मुबंई के जुहू में पहली Naturals आइसक्रीम की दुकान शुरू की थी। आज घर-घर में Naturals Ice Cream मशहूर है, लेकिन इसकी शुरुआत एक छोटे से आई़डिया से हुई थी।

मंबुई में Naturals आइसक्रीम को मिली पहचान
रघुनंदन श्रीनिवास कामत ने आइसक्रीम को सिर्फ एक साधारण आइसक्रीम नहीं, बल्कि ताजगी और सादगी के स्वाद हिस्सा बना दिया। उनके बनाए आइसक्रीम में ताजे फल की महक और स्वाद भरी थी। रघुनंदन कामत ने अपनी पहली Naturals आइसक्रीम की दुकान जुहू में इसलिए खोली, क्योंकि उन्हें पता था कि यहां बड़े सेलेब्स रहते हैं। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों की वजह से जुहू में हमेशा रौनक रहती थी।
ये तीनों फिल्मी सितारे अपने समय के बड़े नाम रहे हैं और आज भी लोग इन्हें उतना ही पसंद करते हैं। इन सेलेब्स की रौकन के बीच एक ऐसा इंसान भी मंबुई में रह रहा है, जो भारत में आइस्क्रीम इंडस्ट्री से जुड़कर दुनियाभर में एक बड़ा नाम बनने वाला था।
रघुनंदन कामत ने ऐसे की शुरुआत
रघुनंदन कामत का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता फल बेचते थे और वहीं से कामत जी ने सीखा कि अच्छी चीज बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का सामान कितना जरूरी होता है। सिर्फ 14 साल की उम्र में, उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और अपने भाई की कैंटीन 'गोकुल रिफ्रेशमेंट्स' में काम करने लगे। यहीं से उनके मन में कुछ अलग और बड़ा करने का सपना बनने लगा। वो ऐसी आइसक्रीम बनाना चाहते थे जिसमें न तो मिलावट हो, न ही नकली फ्लेवर, बल्कि जो भारत के ताजे फलों की खुशबू और स्वाद को दिखाए।
जब उन्होंने अपने भाई से अलग होकर खुद का रास्ता चुना, तो 3.5 लाख रुपये लगाकर Naturals Ice Cream की शुरुआत की। दुकान सिर्फ 200 स्क्वायर फीट की थी, और साथ में थे केवल 6 कर्मचारी। लेकिन उनका सपना बहुत साफ था-सिर्फ तीन चीज़ों से बनी आइसक्रीम जिसमें फल, दूध और चीनी शामिल थी।
पहले मेन्यू में केवल 12 फ्लेवर थे, जैसे सीताफल, टेंडर कोकोनट, कटहल, खरबूजा और काला जामुन शामिल है। कामत जी ने ये साबित कर दिया कि सीधी-सादी चीज़ों से भी बड़ा कमाल किया जा सकता है, बस उसमें सच्चाई और मेहनत होनी चाहिए।
इतने करोड़ का बिजनेस
साल 2013 तक Naturals Ice Cream ने लगभग ₹65 करोड़ का कारोबार कर लिया था। कंपनी के देशभर में 105 आउटलेट्स खुल चुके थे। इनमें से पहली जुहू वाली दुकान को छोड़कर बाकी सभी फ्रैंचाइजी मॉडल पर चलाई जा रही थी। सबसे ज़्यादा आउटलेट्स कामत ने महाराष्ट्र में खोले थे, जहां से ब्रांड की असली पहचान बनी और वहीं से इसकी सबसे मज़बूत पकड़ भी बनी। इसके बाद धीरे-धीरे देश की सबसे लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड्स में शामिल हो गई। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, आज Naturals Ice Cream एक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली कंपनी बन चुकी है। इसके 165 से भी ज्यादा आउटलेट्स अब देश के 15 से अधिक राज्यों में फैले हुए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
