Defence Stock: 26 जून लगातार तीसरे दिन बाजार की शुरुआत पॉजिटिव हुई। NATO की बैठक के बाद भारतीय डिफेंस सेक्टर की कंपनियां गुरुवार को फोकस में बनी हुई हैं। आज बाजार के शुरुआती सेशन में डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां HAL और BEL के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

दुनिया के प्रमुख रक्षा संगठन NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) के देशों ने सुरक्षा बजट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सभी सदस्य देशों ने मिलकर तय किया है कि वे 2035 तक अपनी कुल GDP का 5% हिस्सा रक्षा और सुरक्षा से जुड़े खर्चों पर लगाएंगे। पहले यह आंकड़ा सिर्फ 2% था।
यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद लिया गया, जिन्होंने सभी सहयोगी देशों से कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए और ज्यादा निवेश करना चाहिए। NATO के 32 देशों ने यह सहमति दी कि अगर किसी सदस्य पर हमला होता है, तो बाकी देश पूरी मदद करेंगे।
भारत की डिफेंस कंपनियों को मिला जोश
इस अंतरराष्ट्रीय फैसले का असर भारत की डिफेंस कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। जैसे ही NATO का यह ऐलान हुआ, भारत की बड़ी डिफेंस कंपनियों जैसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। सुबह के सत्र में इन कंपनियों के स्टॉक्स में लगभग 1% की बढ़त हुई।
साथ ही, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में भी 1% तक का उछाल देखने को मिला। इस बढ़त में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, डीसीएक्स सिस्टम्स, और भारत डायनामिक्स जैसे स्टॉक्स का बड़ा योगदान रहा।
भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड लेवल पर
भारत पिछले कुछ सालों में रक्षा डिवाइस के निर्यात के मामले में बड़ी छलांग लगा चुका है। 2016 की तुलना में 2024 में भारत का रक्षा निर्यात 13 गुना बढ़ चुका है। खास बात ये है कि प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी इस बढ़त में सबसे ज्यादा रही है जो 67 गुना तक बढ़ी है।
2023-24 में भारत का कुल डिफेंस एक्सपोर्ट 21,100 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। भारत अब मिसाइल, रडार, बख्तरबंद गाड़ियां और दूसरे हथियार 85 से ज्यादा देशों को निर्यात कर रहा है।
Bharat Electronics के शयर्स
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर्स आज 1% के उछाल के साथ 410 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 52 वीक हाई 426 रुपए 24 जून 2025 को टच किया। वहीं, कंपनी ने 52 वीक लो 240 रुपए फरवरी 2025 में टच किया था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर्स ने पिछले एक महीने में इन्वेस्टर्स को 6.45% का रिटर्न दिया है।
Hindustan Aeronautics के शेयर्स
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर आज 26 जून को पॉजिटिव ट्रेड करते दिख रहे हैं। आज कंपनी के शेयर 0.33% की तेजी के साथ 4809 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। बीते दिन को कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे। कंपनी ने 52 वीक हाई 5675 रुपए 9 जुलाई 2024 को टच किया। वहीं, कंपनी ने 52 वीक लो 3035 रुपए मार्च 2025 में टच किया था।
निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
NATO का यह फैसला भारत की रक्षा कंपनियों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। घरेलू और वैश्विक डिमांड में इजाफा हो सकता है, जिससे निवेशकों के लिए डिफेंस सेक्टर में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications