Bank Strike : देश में जितने भी सरकारी विभाग या कंपनियां हैं, सभी की कई कई मांगें सरकार के पास लंबित हैं। लेकिन आमतौर पर यह विभाग या कंपनियां हड़ताल का सहारा लेने से बचती हैं। लेकिन सरकारी बैंक इस मामले में आमतौर पर हड़ताल का ऐलान कर देते हैं। एक बार फिर से सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
जानिए इस बार कब होगी हड़ताल
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने अगले महीने की 19 तारीख यानी 19 नवंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस दिन देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की तरफ से दी गई है।

ये हैं मांग, जिनके लिए हो रही है हड़ताल
इस बैंक हड़ताल का कारण अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की ओर से बताया गया है कि बैंकरों को निशाना बनाए जाने के विरोध में इस बार ऐसा कदम उठाया जा रहा है। इस मामले में एआईबीईए महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बताया है कि कुछ दिनों में हमले काफी बढ़े हैं। इन्होंने बताया कि इन हमलों के पीछे एक साजिश नजर आ रही है। उनके अनुसार एआईबीईए के यूनियन लीडर्स को पिछले दिनों सोनाली बैंक, एमयूएफजी बैंक, फेडरल बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से बर्खास्त भी किया गया है। वहीं अन्य लोगों की छंटनी भी की गई है।
बैंक कर्मचारियों को आउटसोर्स करने का आरोप
एआईबीईए महासचिव सीएच वेंकटचलम के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसे सरकारी बैंक, ट्रेड यूनियन अधिकारों को नजरअंदाज करके काम कर रहे हैं। इसके अलावा केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं आईडीबीआई बैंक अपनी कई बैंकिंग गतिविधियों के लिए कर्मचारियों को आउटसोर्स भी कर रहे हैं।

हड़ताल के अगले दिन है रविवार
बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल 19 नवंबर को होगी। उस दिन शनिवार है और अगले दिन रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस प्रकार से लोगों को दो दिन लगातार बैंक की सेवाओं से दूर रहना पड़ेगा। एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने से पहले धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications