नयी दिल्ली। भारत में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के ग्राहकों की संख्या बहुत अधिक है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल अब इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए भी एनपीएस में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ये सुविधा 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। 2020 में पीएफआरडीए (पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण) ने डायरेक्ट रेमिटेंस (इसमें एनईएफटी और आरटीजीसी आते हैं) के माध्यम से एनपीएस में पैसा जमा कराने की शुरुआत की थी। अब इसी कड़ी में आईएमपीएस को भी शामिल कर लिया गया है।
डायरेक्ट रेमिटेंस पर नहीं लगता कोई चार्ज
यदि आप डायरेक्ट रेमिटेंस से एनपीएस में पैसा ट्रांसफर करते हैं तो आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। आईएमपीएस नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा दी जाने वाली इंस्टैंट पेमेंट फैसिलिटी है।
अब तक 1.48 लाख डायरेक्ट रेमिटेंस आईडी
अब तक 1.48 लाख डायरेक्ट रेमिट आईडी एनपीएस के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों द्वारा बनायी गयी हैं। 1 अक्टूबर 2020 को इसनई सुविधा के लॉन्च होने के बाद से डायरेक्ट रेमिटेंस का उपयोग करते हुए 180 करोड़ रु योगदान जमा किया गया है। डी-रेमिट न केवल योगदान जमा करने को आसान बनाता है, बल्कि उसी दिन होने वाले निवेश से रिटायरमेंट के लिए ज्यादा पैसा बनाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
साल के 365 दिन मिलती है आईएमपीएस सर्विस
आईएमपीएस भारत में एक इंस्टैंट पेमेंट इंटर-बैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम है। आईएमपीएस के जरिए मोबाइल फोन के माध्यम से एक इंटर-बैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा का फायदा उठाया जा सकता है। यह सर्विस बैंक की छुट्टियों सहित पूरे साल भर 24x7 उपलब्ध रहती है। एनईएफटी को भी दिसंबर 2019 से 24x7 के लिए शुरू कर दिया गया है। वहीं आरटीजीसी को 14 दिसंबर 2020 से 24x7 के लिए शुरू किया गया।
क्या है एनपीएस
नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) भारत में एक स्वैच्छिक योगदान पेंशन सिस्टम है। पीपीएफ और ईपीएफ की तरह एनपीएस भारत में एक ईईई (छूट-छूट-छूट) ऑप्शन हैष इसमें आप जो निवेश करते हैं, उस पर जो रिटर्न मिलता है और मैच्योरिटी राशि सब टैक्स फ्री होती है। इस योजना को शुरू में केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए डिज़ाइन किया गया था, मगर बाद में इसे भारत के सभी नागरिकों के लिए खोला गया। अक्टूबर 2019 में ओसीआई कार्ड धारकों (भारत के प्रवासी नागरिक) और पीआईओ (भारतीय मूल का व्यक्ति) के लिए भी शुरू किया गया। इसका संचालन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications