How To Get 1 Lakh Per Month with National Pension Scheme: रेगुलर इनकम का सोर्स बंद होने के बाद महीने का खर्च मैनेज करने के लिए लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको किसी भी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने 1 लाख रुपए पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस हर महीने कुछ पैसों का निवेश करना होगा।

एनपीएस में निवेश करने के फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स सेविंग का भी लाभ मिलता है। आप सेक्शन 80सीसीडी (1) के तहत 50 हजार रुपये और सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स सेविंग कर सकते हैं।
एनपीएस के अंतर्गत आप रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 60% निकाल सकते हैं और बची हुई 40% राशि पेंशन योजना में चली जाती है।
एक अन्य फायदा यह भी है कि कस्टमर अपना खाता कहीं से भी चला सकते हैं, भले ही वे अपना शहर या रोजगार बदल लें या फिर आप अपना शहर या रोजगार के स्थान को बदल लें आप फिर भी आसानी से बिना किसी डर के अन्य स्थान से एनपीएस में निवेश जारी रख सकते हैं।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम निवेश की सीमा 6000 रुपये है लेकिन अगर आप न्यूनतम सीमा जितना निवेश कर पा रहे हैं तो अकाउंट फ्रीज कर दिया जाता है और फिर अकाउंट डिफ्रीज करवाने के लिए 100 रुपये की पेनल्टी भी देनी होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनपीएस में दो तरह के अकाउंट टीयर वन और टीयर टू खोले जाते हैं। इसमें पहला खाता खोलने वाला व्यक्ति ही टीयर-2 में निवेश कर सकता है और आपके निवेश और रिटर्न के आधार पर आपको अच्छा अमाउंट देता है।
ऐसे करें 1 लाख रुपए के लिए निवेश
अगर आप एनपीएस में 30 साल की उम्र से निवेश शुरू करते हैं और हर महीने 10 हजार रुपए इसमें निवेश करते हैं तो 30 साल में कुल राशि 36 लाख रु होगी और इसमें अनुमानित रिटर्न 10 फीसदी अगर लगता है तो 30 साल बाद आपको लगभग 2,27,93,253 रुपए मिल जाएंगे।
वहीं एन्युटी प्लान में निवेश करने पर 55 फीसदी है जिसमें 10 फीसदी का एन्युटी रिटर्न होगा और लम्प सम वैल्यू 1,02,56,964 रपए है वहीं, इसमें मंथली पेंशन 1,04,469 रुपए है।
वहीं 15 हजार रुपए निवेश करने पर 30 साल बाद अनुमानित रिटर्न 10 फीसदी के साथ आपको कुल राशि 3,39, 07, 319 रुपए मिलेगी।
इसमें निवेश के भी कई सारे ऑप्शन हैं जैसे निवेश फंड (एआईएफ श्रेणी I और II), रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी), इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश।
एनपीएस खाता ऑनलाइन खोलने पर सुविधा शुल्क
आपको बता दें कि एनपीएस खाता ऑनलाइन खोलने के लिए 400 रुपये और जीएसटी का एकमुश्त खाता खोलने का शुल्क आवश्यक है, जो आपके पहले निवेश के समय देय होगा।
इसके बाद, निवेश राशि का 0.20 फीसदी + जीएसटी, न्यूनतम 15 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये की सुविधा शुल्क लागू होगी।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?



Click it and Unblock the Notifications