
Narmada Gelatines Shares : शेयर बाजार में एक से एक शानदार कंपनी है, जिसने अपने निवेशकों को बहुत बेहतर रिटर्न दिया है। बहुत सी कंपनियां निवेशकों को डबल फायदा कराती हैं। बेहतर रिटर्न के साथ साथ वे उन्हें डिविडेंड भी देती हैं। जैसे कि वेदांता। इसी तरह की एक और कंपनी है, जो एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक करा चुकी है। अब यही कंपनी निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड भी देने की तैयारी कर रही है। आगे जानते हैं इस कंपनी के बारे में।
कितना दिया एक साल में रिटर्न
हम बात कर रहे हैं नर्मदा जिलेटिंस की। नर्मदा जिलेटिंस का शेयर बीते एक साल में 120.19 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा डबल से अधिक चुका है। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 2.20 लाख रु से अधिक होती। एक साल पहले कंपनी का शेयर 174.85 रु पर था, जबकि आज यह 385 रु पर बंद हुआ।
कितना मिलेगा डिविडेंड
इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इसकी कीमतों में रही तेजी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। अब इसके बोर्ड ने कंपनी के शेयरधारकों को एक अच्छा और सुखद आश्चर्य भी दिया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 07 दिसंबर 2022 को हुई अपनी बैठक में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर प्रति शेयर 100 रुपये (यानी 1000 प्रतिशत) का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। ये डिविडेंड वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए है।
कब तक मिलेगा डिविडेंड
डिविडेंड की घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कंपनी के पात्र शेयरधारकों को 100 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का भुगतान किया जाएगा। रिकॉर्ड तिथि गुरुवार, 15 दिसंबर, 2022 होगी। यह स्टॉक अपने डिविडेंड पेमेंट और जोरदार रिटर्न के लिए जाना जाता है। स्टॉक में मजबूत तेजी के कारण यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
नर्मदा जिलेटिंस का शेयर आज 10 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि बीते 5 दिनों में यह 44.28 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसी तरह इसके एक महीने का रिटर्न 71.23 फीसदी रहा है। नर्मदा जिलेटिंस के शेयर का 6 महीनों का रिटर्न 87.17 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक यह 104.19 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसने 2022 में भी अब तक निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया है।
5 सालों का रिटर्न
बात करें नर्मदा जिलेटिंस के शेयर के 5 सालों के रिटर्न की तो इस अवधि में इसने 140.63 फीसदी रिटर्न दिया है। 28 जुलई 1995 को शेयर बाजार में आने के बाद से अब तक शेयर का रिटर्न रहा है 1343.57 फीसदी। इसके 52 हफ्तों का शिखर 385.00 रु और इसी अवधि का निचला स्तर 160 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 232.91 करोड़ रु है। बता दें कि कंपनी ऑसीन और जिलेटिन की मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। यह जबलपुर में स्थित है और इसकी एसिड, चूने और पानी के मुख्य और आवश्यक इनपुट्स तक एक्सेस है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications