Narendra Modi Birthday: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस खास दिन पर सबसे पहले तो उन्हें हमारी टीम की ओर से बधाई और अब बात कर लेते हैं कई लोगों की प्रेरणा बन चुके मोदी के बारे में कुछ खास बातें। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन चुके हैं।

चाय बेचने वाले बच्चे से लेकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का उनका सफर हर किसी को सोचने पर मजबूर करता है। मोदी जी का जीवन संघर्ष, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी कहानियां और किस्से हैं, जो यह साबित करते हैं कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से असंभव भी संभव बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं मोदी जी के जीवन के 17 सुने-अनसुने खास किस्से, जो उन्हें एक साधारण इंसान से असाधारण व्यक्तित्व बनाते हैं।
75वां जन्मदिन मना रहे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो नाम हैं जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में अपने भारतवर्ष का नाम रौशन किया है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय ये साबित करते हैं कि देशभक्ति से सर्वोच्च उनके लिए कुछ भी नहीं है। नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात में 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 किस्से
1. चाय बेचने वाले बालक से शुरुआत - बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर पिता की मदद से चाय बेचना।
2. बचपन का निर्भीक स्वभाव - मगरमच्छ का बच्चा तालाब से निकालकर घर ले आना, फिर वापस छोड़ देना।
3. संघ से जुड़ाव - आरएसएस में बाल स्वयंसेवक के रूप में जुड़ना और अनुशासन सीखना।
4. कपड़े धोकर आत्मनिर्भरता - छात्र जीवन में खुद अपने कपड़े धोने और साफ-सफाई पर ध्यान देना।
5. साधु जीवन का अनुभव - युवावस्था में हिमालय की यात्रा कर संन्यासियों के साथ समय बिताना।
6. अभिनय और थिएटर का शौक - स्कूल- कॉलेज के दिनों में रंगमंच और नाटकों में सक्रिय रहना।
7. विवाह का रहस्य - कम उम्र में जसोदाबेन से विवाह, लेकिन जीवनभर ब्रह्मचर्य का पालन करना।
8. विद्यार्थी नेता से राजनीति तक - कॉलेज के दिनों में छात्र नेता के रूप में पहचान।
9. आपातकाल का दौर - 1975-77 के आपातकाल में अंडरग्राउंड होकर काम करना।
10. संगठन में दक्षता - गुजरात में भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी।
11. गुजरात के मुख्यमंत्री बनना - 2001 में अचानक सीएम पद की जिम्मेदारी मिलना।
12. विकास पुरुष की पहचान - गुजरात मॉडल के जरिए विकास पर जोर देना।
13. विदेश नीति में नया अध्याय - पीएम बनने के बाद विश्व मंच पर भारत की मजबूत छवि।
14. डिजिटल इंडिया के पैरोकार - टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का राजनीतिक उपयोग।
15. फैशन स्टाइल - खास कुर्ता और मोदी जैकेट से अनोखा स्टाइल स्टेटमेंट।
16. फिटनेस और योग प्रेम - रोजाना योग-प्राणायाम से खुद को ऊर्जावान बनाए रखना।
17. मन की बात - रेडियो के जरिए देशवासियों से संवाद कर परंपरा को जीवित रखना।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications