Namo Bharat Train in Delhi : दिल्ली में बहुत जल्द ही नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की शुरुआत होने वाली है. इस ट्रेन का ट्रायल भी हो चुका है. 5 अक्टूबर यानी कल दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ और साहिबाबाद- न्यू अशोक नगर स्टेशन में इसका ट्रायल हो चुका है. फिलहाल नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मरेठ साउथ की तरफ चलती है. आइए जानते हैं कि दिल्ली में नमो भारत ट्रेन की शुरुआत कब होगी.

Namo Bharat Train: दिल्ली में कहां शुरू होगी नमो भारत ट्रेन?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन दिल्ली में न्यू अशोक नगर से शुरू होगी. ये ट्रेन 40 मिनट के अंदर मेरठ साउथ तक पहुंचा देगी. दूसरे शब्दों मैं कहें तो ये ट्रेन महज 40 मिनट में ही दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साउथ मेरठ तक अपनी यात्रा पूरी कर लेगी.
इसके अलावा आपको रेलवे स्टेशन पहुंचने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि अशोक नगर रेलवे स्टेशन के पास न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन भी मौजूद है. इस मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन की दूरी महज 100 किलोमीटर से भी कम है. इसलिए आप बड़ी आसानी से रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे.
Namo Bharat Train: 5 अक्टूबर को हुआ ट्रायल
दिल्ली और मेरठ रुट में 5 अक्टूबर को हुए ट्रायल के दौरान ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया. ताकि सिविल स्ट्रक्चर की जांच हो सकें. वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ट्रेन की हाई स्पीड सहित कई अन्य जांच हो सकती है.
Namo Bharat Train: फिलहाल इन जगह चलती है नमो भारत ट्रेन
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ तक चलती है. ये कुल 42 किलोमीटर का रास्ता है. साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच कई स्टॉप आते हैं. इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, और मेरठ शामिल है. इस रूट के बीच कुल मिलाकर 9 स्टेशन आते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
