नई दिल्ली, फरवरी 11। टाटा संस के चेयरमैन पर पर एन चंद्रशेखर को दोबारा चुन लिया गया है। उनका पहला 5 साल का कार्यकाल 20 फरवरी 2022 को खत्म हो रहा था। अब वह अगले 5 साल तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। एन चंद्रशेखर की अध्यक्षता में टाटा ग्रुप ने काफी तेज तरक्की है। यही कारण रहा कि उनकी दोबारा नियुक्ति एक सामान्य प्रक्रिया ही रही। जानकारी के अनुसार आज हुई बोर्ड की बैठक में रतन टाटा ने इनके नाम का प्रस्ताव रखा और बाकी सदस्यों ने इसे एकमत से स्वीकार कर लिया। एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर खरीदने वालों को बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है।
दुनिया का जाना माना बिजनेस ग्रुप है यह
टाटा ग्रुप दुनिया में एक जानमाना नाम है। कंपनी ने अपनी ईमानदारी की दम पर पूरी दुनिया मे एक प्रतिष्ठा बनाई है। टाटा ग्रुप की देश में करीब 2 दर्जन सूचीबद्ध हैं। इसमें टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा केमिकल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। टाटा ग्रुप में टाटा संस के चेयरमैन का पद बहुत अहम होता है। यह ग्रुप की सभी कंपनियों का प्रमुख होता है।

बहुत ही कठिन समय में एन चंद्रशेखर बने थे चेयरमैन
टाटा ग्रुप ने एन चंद्रेशेखरन को पहली बार तब टाटा संस का चेयरमैन बनाया था, जब यह समूह लीडरशिप की दिक्कतों से गुजर रहा था। कंपनी ने चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाया था और बाद में एक कानूनी विवाद खड़ा हो गया था। लेकिन एन चंद्रशेखर ने केवल इस विवाद को उचित तरीके से निपटाया बल्कि टाटा गुप को भी तेज ग्रोथ की राह पर डाला। वैसे भी एन चंद्रशेखर को टाटा समूह में 34 साल का अनुभव है। उन्होंने साल 1988 में कोलकाता आईआईएम से एमबीए करने के बाद टाटा स्टील में नौकरी शुरू की थी। 2017 में वह इस समूह का चेयरमैन बनने के समय टीसीएस के प्रमुख थे।
एन चंद्रशेखर के दौरान में निवेशक बने मालामाल
बीते 5 साल में टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों ने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। एन चंद्रशेखर के कार्यकाल में टीसीएस देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने में कामयाब रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इसके रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच फासला बहुत कम रहा गया है। टीसीएस का शेयर का रेट पिछले पांच साल में तिगुना हो गया है। 17 फरवरी, 2017 को इस शेयर का भाव 1203 रुपये था। अभी इस शेयर का भाव 3706 रुपये चल रहा है।
जानिए अन्य कंपनियों के बारे में
टाइटन इस समूह का नगीना है। 17 फरवरी, 2017 को टाइटन के शेयर का प्राइस 431 रुपये था। अब इस शेयर का भाव 2448 रुपये चल रहा है। इस तरह इस शेयर ने निवेशकों का पैसा छह गुना कर दिया है। टाटा पावर का शेयर 17 फरवरी 2017 को 84 रुपये था। आज इसका भाव 237 रुपये चल रहा है। टाटा केमिकल का भाव 17 फरवरी, 2017 को 559 रुपये था। आज इसका भाव 932 रुपये चल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
