Myntra Refund Scam: जयपुर के एक गिरोह पर भारतीय ई-कॉमर्स फैशन प्लेटफॉर्म Myntra की रिफंड पॉलिसी का गलत तरह से इस्तेमाल करके 1.1 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप दर्ज हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मार्च और जून के बीच सामने आया और Myntra द्वारा किए गए ऑडिट के दौरान इसका पता चला है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

ये है Myntra से जुड़ा हुआ धोखाधड़ी का पूरा मामला
इस धोखाधड़ी के मामले में Myntra के ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ब्रांडेड फुटवियर, परिधान, हैंडबैग, सौंदर्य प्रसाधन, घड़ियां और जेवर सहित अलग-अलग बड़े ऑर्डर किए गए हैं।
इस मामले में ये बात सामने आई है कि जब भी अपराधी एक बार सामान मांगाते थे तो ऑनलाइन भुगतान या कैश-ऑन-डिलीवरी के जरिए डिलीवर हो जाता था, तो अपराधी दावा करते थे कि प्राप्त हुए सामान ऑर्डर किए गए सामान से कम है या रंग में कोई अंतर है, जिससे वे रिफंड का अनुरोध करते थे। उदाहरण के लिए, अगर दस जोड़ी जूतों का ऑर्डर दिया गया था, तो डिलीवरी के समय वे दावा करते थे कि पार्सल में सिर्फ पांच जोड़ी जूते थे। इसका कारण मिंत्रा को काफ़ी वित्तीय नुकसान हुआ।
पुलिस ने दी मामले के बारे में ये जानकारी
पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की गतिविधियां मुख्य रूप से जयपुर, राजस्थान के आसपास केंद्रित थीं। इन ऑर्डर की डिलीवरी के लिए दिए गए पते बेंगलुरु के साथ-साथ अन्य प्रमुख शहरों में फैले हुए थे और अक्सर चाय की दुकानों, दर्जी या स्टेशनरी की दुकानों जैसे छोटे बिजनेस से जुड़े थे। धोखाधड़ी के के बावजूद, जब Myntra ने पूरे भारत में हुए नुकसान के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, तो बेंगलुरु पुलिस ने शिकायत को शहर के भीतर हुई घटनाओं तक सीमित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने जांच करके विस्तार से बताया है कि कैसे जालसाजों ने अपने फायदे के लिए Myntra की रिफंड नीति का गलत फायदा उठाया। इस मामले का खुलासा न केवल ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म की कमजोरियों पर प्रकाश डालता है, बल्कि इस बात को भी दिखाता है कि इस तरह की धोखाधड़ी को किस तरह अंजाम दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
