कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि अनलॉक 1 में काफी हद तक छूट दी गयी है। वही 8 जून से शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत दे दी गई है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि अनलॉक 1 में काफी हद तक छूट दी गयी है। वही 8 जून से शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके बाद भी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद अच्छा और सुरक्षित समझ रहे है जो कि इस कोरोना काल में सही भी है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग सेल का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही फैशन रिटेलर मिंत्रा में कपड़ों की सेल शुरू हो रही है। जिसमें ग्राहकों को 50-80% तक की छूट दी जाएगी। बता दें कि एचएंडएम, एडिडास, केल्विन क्लेन, बीबा और मार्क्स और स्पेंसर सहित शीर्ष फैशन ब्रांडों ने फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले फैशन बाजार के साथ भागीदारी की है। लॉकडाउन के बाद मिंत्रा की पहली ऑनलाइन सेल शुरू हो रही है। मिंत्रा ने 19-22 जून के बीच होने वाली एंड ऑफ़ रीज़न सेल (ईओआरएस) सेल का आयोजन किया है।

कोरोनामाहामारी के कारण 24 मार्च को पीएम मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके बाद फैशन रिटेल कंपनियों को शून्य राजस्व प्राप्त हुआ। परिधान और जीवन शैली के ब्रांडों को न तो स्टोर खोलने की अनुमति थी और न ही मई की शुरुआत तक ऑनलाइन बेचने की। लॉकडाउन के उपायों के कारण भी उपभोक्ताओं में खरीदारी के व्यवहार में बदलाव आया है और उनका खर्च ऑनलाइन हो गया है। ऑनलाइन फैशन में अचानक बदलाव के साथ, ब्रांड ईकॉमर्स चैनलों में अपने निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं और फेस मास्क जैसे अन्य श्रेणियों में विविधता ला रहे हैं। ईओआरएस का 12वां संस्करण 19 जून से शुरू होकर 22 जून को खत्म होगा। इस दौरान ग्राहक लैकोस्टे, केल्विन क्लाइन, एचऐंडएम, मैंगो और नाइकी जैसे ब्रांड के उत्पादों को ऐक्सेस कर सकेंगे। मिंत्रा ने इस कार्यक्रम से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर 50 नए ब्रांडों को भी लॉन्च किया है जिनमें चिको, चाल्र्स ऐंड कीथ, ला सेंजा और गांट जैसे ब्रांड शामिल हैं।
बता दें कि मिंत्रा के सीईओ ने कहा, 'ग्राहकों को अपने घरों से सुरक्षित तरीके से बेहतरीन फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड को ऐक्सेस करने का अवसर मिलेगा क्योंकि दो महीने के लंबे अंतराल के बाद उन्हें स्थिति सामान्य होने का बेसब्री से इंतजार है। ग्राहकों की ओर से काफी मांग अटकी पड़ी है और ब्रांड को कारोबार में लौटने की उत्सुकता है। रोजाना लाखों शिपमेंट के साथ 27,000 से अधिक पिन कोड तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। एमईएनएसए (मिंत्रा एक्सटेंडेड नेटवर्क फॉर सर्विस ऑग्मेंटेशन) के तहत मिंत्रा का सफल किराना मॉडल आगामी ईओआरएस के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों तक डिलिवरी करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications