नई दिल्ली, अगस्त 14। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो एक भारतीय टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने दमदार ब्रॉडबैंड नेटवर्क, उपयोगी एप्लिकेशन, बेस्ट-इन-क्लास सर्विसेज और स्मार्ट डिवाइस डिस्ट्रिब्यूशन के लिए जानी जाती है। इसने बेहद कम समय में देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी बनने तक का सफर तय किया है। आज इसके भारत में सर्वाधिक यूजर्स हैं। यहां हम आपको जियो की एक खास सर्विस के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।
क्या है काम की सर्विस
जियो आपकी स्पेसिफिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न रिचार्ज ऑप्शन, टॉप-अप वाउचर और अनलिमिटेड प्लान्स ऑफर करती है। अब, यदि आप एक जियो यूजर हैं और किसी मित्र या रिश्तेजार के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं, तो माई जियो ऐप की मदद से ऐसा कर सकते हैं। इस ऐप में अपने करीबी के लिए रिचार्ज करने का विकल्प है, जिसका उपयोग करके आप अपने करीबी के नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं।
ये है पूरा प्रोसेस
माई जियो ऐप का उपयोग करके किसी मित्र या करीबी के लिए रिचार्ज करने की स्टेप्स बहुत आसान हैं :
- सबसे पहले माई जियो ऐप को ओपन करें
- फिर नीचे स्क्रॉल करें और ट्रेंडिंग के अंडर रिचार्ज फॉर ए फ्रेंड पर टैप करें
- अब करीबी का जियो मोबाइल नंबर डालें और प्रोसीड पर टैप करें
ये है आगे का बाकी प्रोसेस
- प्रोसीड पर टैप करने के बाद किसी एक प्लान का चयन करें। प्लान की डिटेल देखने के लिए 'व्यू डिटेल' पर टैप करें
- अंत में बाय पर टैप करें
याद रखें कि जब आप किसी अपकमिंग प्लान को एक्टिव करते हैं, तो वर्तमान प्लान के अतिरिक्त नया प्लान एक्टिव हो जाएगा। यहां तक कि नये प्लान का वैलिडेशन भी तत्काल प्रभाव से शुरू हो जाएगा।
जियो के शानदार ऑफर
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो कुछ नये ऑफर्स की पेशकश कर चुकी है। कंपनी का नया प्लान 750 रुपये की कीमत पर मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेली डेटा बेनेफिट ऑफर किया जाएगा। जियो का नया 750 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है। ये तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आ रहा है। ये बाकी तीन महीने के प्लान की तुलना में छह दिन अधिक वैलिडिटी देगा, जो केवल 84 दिनों तक वैलिड रहते हैं।
हर घर जियोफाइबर
ऊपर बताए गए प्लान के अलावा जियो ने हर घर जियोफाइबर ऑफ़र भी शुरू किया है, जिसके तहत, जियो नया जियोफाइबर कनेक्शन प्राप्त करने पर उपयोगकर्ताओं को जीरो एंट्री कॉस्ट लेगी। यह ऑफर 12 अगस्त से शुरू हुआ है और 16 अगस्त तक चलेगा। जिन यूजर्स को इन तारीखों में नया जियो फाइबर कनेक्शन मिलता है, उन्हें इंटरनेट बॉक्स और सेट-टॉप बॉक्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं एंटरटेनमेंट बोनांजा 6 या 12 महीने के प्लान को चुनने पर यूजर्स को 15 दिनों का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। पर ध्यान रहे कि इस ऑफर का फायदा आज के बाद केवल 2 और दिन तक लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications