नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे फायदा देता है, यह देखना हो तो नवंबर 2019 का रिटर्न देखना चाहिए। सिर्फ नवंबर माह में ही अगर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न देखा जाए तो यह बैंकों की 1 साल की एफडी जैसा रहा है। यानी जिन्होंने इन स्कीम में निवेश किया है, उनको बैंक में एफडी से कई गुना फायदा हुआ होगा। क्योंकि बैंक की एफडी 1 साल में भी इतना रिटर्न नहीं दे पाएगी। वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार म्यूचुअल फंड में अगर समझदारी से निवेश किया जाए तो हरदम ही फायदेमंद साबित होता है। इन जानकारों के हिसाब से म्यूचुअल फंड में निवेश के कुछ टिप्स हैं, अगर इनका पालन किया जाए तो अच्छा रिटर्न लिया जा सकता है। एक माह में म्यूचुअल फंड की किन योजनाओं ने सबसे अच्छा रिटर्न दिया आइये जानते हैं उनके नाम क्या हैं।
क्यों करना चाहिए म्यूचुअल फंड में निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश उन लोगों के लिए काफी अच्छा होता है, जो सीधे शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहते हैं। कई लोगों के पास शेयर बाजार को समझने का समय नहीं होता है या उनको शेयर में निवेश से डर लगता है, ऐसे लोगों के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश काफी अच्छा होता है। यहां पर फंड मैनेजर्स आपके पैसे को सही समय पर शेयर बाजार में लगाते हैं, और सही समय पर पैसा निकालते रहते हैं। यही कारण है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न देते हैं।
वित्तीय बाजार के जानकारों की राय
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि अगर इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश हमेशा ही फायदेमंद रहता है। लेकिन इसके लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इनमें से कुछ हैं, लम्बे समय के लिए निवेश करें। हमेशा एक बार में पैसा लगाने की जगह हर माह सिप माध्मस से निवेश करें। सिप का सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से है। इसमें बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह हर माह निश्चत तारीख को निश्चित पैसा म्यूचअल फंड स्कीम में निवेश होता रहता है। यह म्यूचअल फंड में निवेश का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। अगर सिप को लम्बे समय तक चलाया जाए काफी अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
म्यूचुअल फंड : 1 महीने में रिटर्न देने में टॉप-10 फंड
-निप्पॉन इंडिया बैंकिंग फंड ने दिया 1 महीने में 8.45 फीसदी का रिटर्न
-पीजीआईएम इंडिया ग्लोबल इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड ने दिया 1 महीने में 6.99 फीसदी का रिटर्न
-यूटीआई बैंकिंग और वित्तीय सर्विस फंड - रेगुलर प्लान ने दिया 1 महीने में 6.97 फीसदी का रिटर्न
-टाटा निफ्टी प्राइवेट बैंक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड - रेगुलर प्लान ने दिया 1 महीने में 6.51 फीसदी का रिटर्न
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल प्राइवेट बैंक ईटीएफ ने दिया 1 महीने में 6.50 फीसदी का रिटर्न
-कोटक पीएसयू बैंक ईटीएफ ने दिया 1 महीने में 6.48 फीसदी का रिटर्न
-निप्पॉन इंडिया ईटीएफ पीएसयू बैंक बीईएस ने दिया 1 महीने में 6.47 फीसदी का रिटर्न
-फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रैंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज फंड ने दिया 1 महीने में 6.26 फीसदी का रिटर्न
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंक ETF ने दिया 1 महीने में 6.25 फीसदी का रिटर्न
-एसबीआई ईटीएफ निफ्टी बैंक फंड ने दिया 1 महीने में 6.24 फीसदी का रिटर्न
नोट : यह 1 महीने का रिटर्न 29 नवंबर 2019 तक का है।
जानिए एसबीआई की 1 साल एफडी पर कितना मिल रहा है ब्याज
-7 दिन से लेकर 45 दिन तक तक पर 4.50 फीसदी
-46 दिन से लेकर 179 दिन तक पर 5.50 फीसदी
-180 दिन से लेकर 210 दिन तक 5.80 फीसदी
-211 दिन से लेकर 12 महीने तक 5.80 फीसदी
-12 महीने से लेकर 24 महीने तक 6.40 फीसदी
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
