नई दिल्ली, सितंबर 25। पिछले 18 महीनों में, निफ्टी स्मॉलकैप 100 - टीआरआई ने 221 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। इसने लगभग सभी अन्य बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे स्मॉल कैप फंडों में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) करने वाले निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। एसआईपी बाजार में गिरावट से वैल्यू कम होने पर अधिक यूनिट खरीदने में मदद करता है। हम आपके के लिए 6 स्मॉल कैप फंड्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में एसआईपी के माध्यम से की गयी निवेश राशि को 4 गुना कर दिया है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
इस लिस्ट में निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड सबसे ऊपर है। पिछले 10 वर्षों में 10,000 रुपये प्रति माह की एसआईपी से इस फंड में कुल 48 लाख रु का फंड तैयार हुआ है। 10 साल में हर महीने 10 हजार रु लगाने से कुल निवेश राशि हुई 12 लाख रु। जबकि 10 साल में मिले रिटर्न से कुल फंड तैयार होता 48 लाख रु का। इस रिटर्न की गणना एक्सटेंडेड इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न (एक्सआईआरआर) के आधार पर की गयी है, जो कि 26 फीसदी है।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड
इस फंड का भी एक्सआईआरआर भी 26 फीसदी रहा है। यानी इस फंड ने भी 10 सालों में हर महीने 10 हजार रु की निवेश राशि को 48 लाख रु बना दिया है। बता दें कि बीते डेढ़ साल में स्मॉल कैप शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है, जिससे स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों ने बढ़िया परफॉर्मेंस किया है।
कोटक स्मॉल कैप फंड
10 साल के दौरान एसआईपी से कोटक स्मॉल कैप फंड का एक्सआईआरआर 23 प्रतिशत का रहा है। इस फंड ने 10 सालों में हर महीने 10 हजार रु की निवेश राशि को 41 लाख रु बना दिया है।
डीएसपी स्मॉल कैप फंड
डीएसपी स्मॉल कैप फंड के फंड मैनेजर विनीत साम्ब्रे हैं। डीएसपी स्मॉल कैप, स्मॉलकैप कैटेगरी में टॉप छह फंडों में से एक है। इस फंड में पिछले 10 वर्षों में योगदान की गई एसआईपी पर 22 प्रतिशत का एक्सआईआरआर रहा है। ये फंड हर महीने 10 हजार रु की एसआईपी को 39 लाख रु बनाने में कामयाब रहा है।
फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड
इस फंड ने पिछले 10 वर्षों की अवधि में किए गए योगदान पर 20 प्रतिशत का एक्सआईआरआर दिया है। इसने 12 लाख रु की निवेश राशि को 35 लाख रु बना दिया है। जो निवेश राशि का करीब-करीब तिगुना है।
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड
10 साल की एसआईपी पर एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड ने 20 प्रतिशत का एक्सआईआरआर दिया। इसने कुल 12 लाख रु की निवेश राशि को 35 लाख रु बना दिया। बता दें कि स्मॉल कैप इक्विटी फंड भारत की सबसे छोटी कंपनियों में निवेश करते हैं। ये कंपनियां टॉप 250 कंपनियों से अलग हैं। ये शानदार रिटर्न दे सकते हैं, मगर स्मॉल कैप कंपनियां अस्थिर होती हैं और आपको शॉर्ट से मिड टर्म में नुकसान हो सकता है। आपको इन स्कीमों में कम से कम 7 सालों के लिए निवेश करना होगा। एसआईपी इसके लिए बढ़िया है। हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करते रहें। जो लंबे समय में एक बड़ा फंड बन जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
