Mutual Funds; SIP Calculation: म्यूचुअल फंड्स स्कीम में लगातार निवेशकों की भागीदारी बढ़ती जा रही है और इसका कारण इसमें मिलने वाला बेहतर रिटर्न है। हालांकि म्यूचुअल फंड में जितना अधिक रिटर्न मिलने की संभावना होती है उतना ही अधिक नुकसान की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी स्कीम में निवेश से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहिए या किसी वित्तीय एक्सपर्ट से राय लेनी चाहिए।

एक्सपर्ट्स की मानें तो आम तौर पर म्यूचुअल फंड्स में लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न मिलते हैं और इसमें कंपाउंडिंग का लाभ लॉन्ग टर्म में ही दिखाई पड़ता है। ऐसे में यदि आप चाहें तो 10 साल में SIP के ज़रिए 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं।
तो चलिए समझन की कोशिश करते हैं कि 1 करोड़ रुपये के फंड के लिए कितने समय तक हर महीने कितना निवेश करना पड़ेगा... यानी सरल भाषा में कहें तो म्यूचुअल फंड SIP के ज़रिए करोड़पति बनने का आसान तरीके का गुना-गणित क्या है...
क्या है SIP?
दरअसल, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा म्यूचुअल फंड में डालकर लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं। SIP में आप हर महीने एक फिक्स रकम म्यूचुअल फंड में डालते हैं। आपके द्वारा निवेशित पैसा म्यूचुअल फंड कंपनी शेयर मार्केट या अन्य फंड्स में लगाते हैं और समय के साथ चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) की वजह से आपका पैसा कई गुना तक बढ़ जाता है।
कैसे बनेगा 1 करोड़ रुपये का फंड?
अब आपको 1 करोड़ रुपए का टारगेट हासिल करने के लिए हर महीने कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा, यह आपके फंड के रिटर्न पर निर्भर करता है। आम तौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड में औसतन 12-15% सालाना रिटर्न मिलता है।
ऐसे में देखें तो यदि आपको 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 10 साल यानी 120 महीनों में 1 करोड़ रुपए बनाने के लिए आपको हर महीने लगभग 45,000 रुपए निवेश करने होंगे। इस दौरान आपका कुल निवेश 54 लाख रुपए होगा।
वहीं, 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 40,000 मासिक निवेश पर 10 साल में आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें आपके द्वारा निवेशित राशि 48 लाख रुपये शामिल है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications