नयी दिल्ली। बीएसई सेंसेक्स, बेंचमार्क इंडेक्स ने सोमवार को अपना ऑल टाइम हाई यानी अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ। अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर वैश्विक स्तर पर पड़ा है। इन नतीजों से ही भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। आज मंगलवार को भी सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में सेंसेक्स का सबसे ऊंचा स्तर 43118.11 रहा है, जो इसका अब तक का रिकॉर्ड हाई है। पर इक्विटी मार्केट की इस तेजी का असर इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों के प्रदर्शन पर भी पर पड़ रहा है? इसका जवाब है हां। 298 इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों में से 234 अब पिछले एक साल में सकारात्मक रिटर्न दे रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रिटर्न एक स्मॉल कैप फंड ने दिया है। इस स्मॉल कैप फंड ने एक साल में 53 फीसदी रिटर्न दिया है।
कौन सी स्कीम ने दिया 53 फीसदी रिटर्न
क्वांट स्मॉल कैप फंड ने पिछले एक साल में 53 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी अगर एक साल ये फंड ऐसा ही धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखे तो निवेशकों का पैसा दोगुना हो जाएगा। हालांकि ये एक स्मॉल कैप फंड है, जिनके अस्थिर रहने की संभावना अधिक रहती है। बहरहाल रिटर्न के मामले में क्वांट स्मॉल कैप फंड सभी इक्विटी योजनाओं के बीच सबसे आगे है। इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 49 करोड़ रु की है। इसके बाद दूसरा नंबर है बीओआई एक्सा स्मॉल कैप फंड का, जिसने पिछले एक साल में 35 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड की एयूएम 80 करोड़ रु की है।
इन स्कीमों में पिछले एक साल में मिला 33 फीसदी तक रिटर्न :
22-33 फीसदी रिटर्न देने वाली स्कीमें :
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड : 33.03 फीसदी
- केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड : 25.24 फीसदी
- क्वांट टैक्स प्लान : 22.62 फीसदी
- पराग पारिख लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड : 22.51 फीसदी
19.8 से 21 फीसदी तक रिटर्न देने वाली स्कीमें :
- प्रिंसिपल स्मॉल कैप फंड : 21.05 फीसदी
- पीजीआईएम इंडिया डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड : 20.28 फीसदी
- बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड : 19.81 फीसदी
- क्वांट मिड कैप फंड : 19.79 फीसदी
इन स्कीमों में मिला 19 फीसदी तक रिटर्न
पिछले एक साल में जिन स्कीमों में 19 फीसदी तक रिटर्न मिला है उनमें डीएसपी स्मॉल कैप फंड (18.96 फीसदी), क्वांट एक्टिव फंड (18.66 फीसदी), इडेलवाइज स्मॉल कैप फंड (18.64 फीसदी), कोटक स्मॉल कैप फंड (17.26 फीसदी), यूटीआई मिड कैप फंड (17.22 फीसदी), बड़ौदा मिड कैप फंड (16.95 फीसदी), यूनियन स्मॉल कैप फंड (16.92 फीसदी), यूटीआई इक्विटी फंड (16.89 फीसदी) और पराग पारिख टैक्स सेवर फंड (15.69 फीसदी) शामिल हैं।
दिवाली से करें शुरुआत
दिवाली आ रही है और म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने का ये शुभ अवसर हो सकता है। लंबे समय में आपको इक्विटी फंड में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मगर ये भी ध्यान रहे कि इक्विटी फंड में जोखिम भी होता है, क्योंकि ये सीधे इक्विटी यानी शेयर बाजार से जुड़े होते हैं। मगर लंबे समय में निवेश के लिहाज से जोखिम कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स भी म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए ही निवेश की सलाह देते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
