MUTUAL FUNDS; SIP : आज के समय में निवेश के दर्जनों ऑप्शन और हजारों स्कीम्स हैं। ऐसे में हर किसी का बेहतर भविष्य का सपना होता है और इसी लिए वह हजारों निवेश ऑप्शन में से किसी एक या दो या इससे अधिक स्कीम में अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार निवेश करता है।

यदि आप भी कुछ साल में एक बड़ा कॉर्पस यानी 1 करोड़ रुपये बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके सपनों का साकार करने में म्यूचुअल फंड्स बहुत मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी म्यूचुअल फंड्स स्कीम में निवेश से पहले जानकारी हासिल कर लें या फिर किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, ताकि नुकसान की गुंजाइस कम से कम हो।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने के लिए कितना समय लगेगा और कितने का निवेश करना पड़ेगा? इससे भी अहम और जरूरी सवाल है कि ऐसे कौनसे फंड्स हैं जिनमें निवेश से 1 करोड़ रुपये कॉर्पस बनाने का सपना पूरा हो सकता है। तो आइए जानते हैं...
किन फंड्स में निवेश करना सही होगा?
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय मानें तो निवेशकों को मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप का बैलेंस पोर्टफोलियो बनाना चाहिए। किसी एक सेक्टर या स्कीम में निवेश से बचना चाहिए। इसके अलावा अपने निवेश यानी एसआईपी में हर साल 20-25% का स्टेप-अप एसआईपी जरूर करना चाहिए। यदि कोई निवेशक हर महीने 7,500 रुपये से एसआईपी की शुरुआत करता है और हर साल 23-25% स्टेप-अप यानी निवेश बढ़ाता है तो 15 साल में उनके पास 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस हो सकता है।
इसके अलावा यदि आपको सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 25 साल में आपका निवेश बढ़कर 8 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Multicap और Flexi Cap फंड्स में ओवरलैप होता है, इसलिए पोर्टफोलियो में Multicap की जगह एक लार्जकैप फंड होना बेहतर होगा। पोर्टफोलियो का ज्यादा हिस्सा Midcap और Smallcap में होना चाहिए।
यदि आप हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो लगभग 6,000 रुपये मिड और स्मॉल कैप फंड्स में, 2,000 रुपये Flexi Cap में और अतिरिक्त 2,000 रुपये Multi Asset Fund (जैसे Bajaj या HDFC Multi Asset) में निवेश करना बेहतर रहेगा। इससे गोल्ड का एक्सपोजर भी मिलेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
