Mutual Fund: म्यूचुअल फंड निवेश का एक अच्छा विकल्प हैं इसमें निवेश फंड मैनेजर द्वारा मॉनिटर किया जाता है। यह इसकी बढ़ती लोकप्रियता का एक अच्छा कारण भी है। बाजार में विभिन्न प्रकार की म्युचुअल फंड योजनाएं है। जिनमें दीर्घकालिक या अल्पकालिक निवेश, कम जोखिम वाला निवेश या उच्च जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न वाला निवेश सभी के लिए फंड उपलब्ध हैं। भारत में निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड को स्टॉक के अपेक्षा सुरक्षित निवेश माना जाता है। निवेशक इसे न्यूनतम जोखिम के साथ विविधता लाने के एक अच्छे तरीके के रूप में देखते हैं। लेकिन अगर निवेशकों को यह पता न हो की इसके कुछ नकारात्मक कारण भी है, तो इसमें निवेश जोखिम भरा हो सकता है। चलिए आपकों कुछ बातों को बताते हैं जिनका ध्यान आपकों म्यूचुअल फंड खरीदते समय रखना चाहिए।
हाई स्पेंड रेसियो
एक निवेश कंपनी एक निवेश पोर्टफोलियो, एक म्यूचुअल फंड, या एक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का प्रबंधन करने के लिए निवेशकों से जो राशि लेती है,उसे वार्षिक व्यय अनुपात कहा जाता है। अनुपात प्रबंधन शुल्क और फंड की परिचालन लागत को मिला के तय होता है। जबकि सक्रिय रूप से प्रबंधित पोर्टफोलियो के लिए एक उचित व्यय अनुपात लगभग 0.5 प्रतिशत से 0.75 प्रतिशत है। यदि व्यय अनुपात 1.5 प्रतिशत से अधिक हो रहा है तो इसे आमतौर पर इन दिनों उच्च माना जाता है।
अनुचित शुल्क
म्युचुअल फंड शुल्कों को दो भागो में वर्गीकृत किया जा सकता है। यह शुल्क हैं आवर्ती शुल्क और एकमुश्त शुल्क। कई म्यूचुअल फंड एंट्री या एग्जिट लोड के साथ आते हैं। यह किसी फंड के शेयर खरीदने या बेचने के समय निवेशकों पर लगाए गए शुल्क हैं। प्रवेश भार शुल्क आमतौर पर निवेशित पूंजी का 2.25 प्रतिशत होता है लेकिन यह अलग अलग फंड के लिए भिन्न हो सकता है। जबकि एक्जिट लोड में निवेशकों को एक शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि 0.25 से 4 प्रतिशत के बीच होता है।
डायलुटेड रिटर्न
म्युचुअल फंडों को हेविली रेगुलेट किया जा सकता है। इनमें समग्र पोर्टफोलियो के 25 प्रतिशत से अधिक केंद्रित होल्डिंग्स की अनुमति नहीं है। क्योंकि म्यूचुअल फंड अपने विविधीकरण के रूप में डायलुटेड रिटर्न देता है। यह एक निवेशक को बड़े नुकसान से बचाता है, लेकिन कई बार उच्च लाभ कमाने से रोकता भी है। कोई भी स्टॉक के प्रदर्शन की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, इसलिए निवेश में डाइवर्सिटी होना आवश्यक है।
गलत विकल्पो से बचे
इसमें कोई शक नहीं है कि म्युचुअल फंड निवेश का एक आसान उपाय है। यह सभी निवेशकों के लिए समान है। यदि निवेशक अपने निवेश के प्रदर्शन का विश्लेषण करके शेष परिसंपत्तियों और फंडों की स्थिरता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, तो म्यूचुअल फंड बड़ा रिटर्न दे सकता है। लेकिन व्यापार के तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं कि लोग निवेश के गलत विकल्प चुनते हैं। खराब म्युचुअल फंड निवेश से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस निवेश को समझने के लिए अपना समय निकालें और फंडो के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
No New Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
Block for 8 hours
Block for 12 hours
Block for 24 hours
Don't block
To start receiving timely alerts, as shown below click on the Green “lock” icon next to the address bar
Click it and Unblock the Notifications
Close X
Close X
To Start receiving timely alerts please follow the below steps:
Click on the Menu icon of the browser, it opens up a list of options.
Click on the “Options ”, it opens up the settings page,
Here click on the “Privacy & Security” options listed on the left hand side of the page.
Scroll down the page to the “Permission” section .
Here click on the “Settings” tab of the Notification option.
A pop up will open with all listed sites, select the option “ALLOW“, for the respective site under the status head to allow the notification.
Once the changes is done, click on the “Save Changes” option to save the changes.