नई दिल्ली, फरवरी 22। म्यूचु्अल फंड आम तौर पर दो कैटेगरियों के होते हैं। इनमें इक्विटी और डेब्ट शामिल हैं। इक्विटी फंड्स अधिकतर पैसा शेयरों में निवेश करते हैं। वे लार्ज, मिड और स्मॉल में कुछ कुछ हिस्सा निवेश करते हैं। इसके अलावा कुछ पैसा माइक्रो कैप में भी निवेश किया जाता है। माइक्रो कैप कंपनियां स्मॉल कैप कंपनियों से कम मार्केट कैपिटल वाली होती हैं। मगर कुछ फंड हाउस नैनो कैप वाली कंपनियों तक में भी निवेश कर देते हैं। नैनो कैप कंपनियां उन कंपनियों को कहा जाता है, जिनकी मार्केट कैपिटल 5 करोड़ डॉलर या करीब 370 करोड़ रु से कम होती है। इंडियन एक्सचेंजों पर ऐसे बहुत से शेयर हैं। हम यहां आपको ऐसे कुछ शेयरों की जानकारी देंगे, जिनमें फंड हाउसों ने निवेश किया हुआ है। साथ ही जानेंगे इन शेयरों का रिटर्न।
सिटी ऑनलाइन
सिटी ऑनलाइन की मार्केट कैपिटल 3.51 करोड़ रु है। इसका शेयर आज 6.79 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न 214.35 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न 19 फीसदी से अधिक रहा है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार कई म्यूचुअल फंड्स के पास इस कंपनी के 200000 शेयर हैं। ये एक टेलीकॉम कंपनी है। डीएसपी इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज फंड के पास इसके शेयर 2017 से हैं।
माइलस्टोन ग्लोबल
कंस्ट्रक्शन मैटेरियल कंपनी माइलस्टोन ग्लोबल की मार्केट कैपिटल 7.95 करोड़ रु है। इसका शेयर आज 15.85 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न 78.09 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न 11.5 फीसदी के करीब रहा है। कई म्यूचुअल फंड्स के पास इस कंपनी के 100000 शेयर हैं। सुंदरम मल्टी कैप फंड के पास इसके शेयर 8 से भी अधिक सालों से हैं।
एसआरएम एनर्जी
एसआरएम एनर्जी की मार्केट कैपिटल 7.13 करोड़ रु है। इसका शेयर आज 7.87 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न 220 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न निगेटिव 10 फीसदी से अधिक रहा है। कुछ म्यूचुअल फंड्स ने इस कंपनी के 299795 शेयर खरीदे हुए हैं। ये कंपनी इलेक्ट्रिक युटीलिटीज इंडस्ट्री में लगी हुई है। यूटीआई यूलिप फंड ने इस कंपनी के शेयरों में 6 साल से अधिक समय से निवेश किया हुआ है।
टाइन एग्रो
टाइन एग्रो की मार्केट कैपिटल 21.76 करोड़ रु है। इसका शेयर आज 38.35 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न करीब 429 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न 429 फीसदी रहा है। म्यूचुअल फंड्स के पास इस कंपनी के 200000 शेयर हैं। ये कंपनी कमोडिटी ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में लगी हुई है। बड़ौदा मल्टी कैप फंड के पास इस कंपनी के शेयर हैं।
शुक्र ज्वेलरी
शुक्र ज्वेलरी की मार्केट कैपिटल 12.83 करोड़ रु है। इसका शेयर आज 9.45 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न निगेटिव 24.70 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न निगेटिव करीब 11 फीसदी रहा है। मगर इसके 5 साल का रिटर्न 259 फीसदी से अधिक रहा है। कई म्यूचुअल फंड्स के पास इस कंपनी के 180000 शेयर हैं। शुक्र ज्वेलरी के शेयर यूटीआई यूलिप फंड ने 6 सालों से अधिक समय से रखे हुए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications