नई दिल्ली, अक्टूबर 4। कौन कहता है कि केवल स्टॉक ही मल्टी-बैगर (पैसे को कई गुना करने वाले) होते हैं? कई इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने भी लंबी अवधि में शानदार प्रदर्शन किया है और निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। उदाहरण के लिए पांच इक्विटी फंड ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों की दौलत 100 गुना से भी अधिक कर दी है। इन योजनाओं ने पिछले 20 सालों में सालाना 23.8-27 प्रतिशत (30 सितंबर तक) रिटर्न दर्ज किया है। हालांकि बहुत कम निवेशक ऐसे होते हैं, जो 20 साल तक धैर्यपूर्वक निवेश कर सकें। जिन्होंने ऐसा किया उनकी दौलत 100 गुना से अधिक बढ़ गयी। आगे जानिए इन पांच फंड्स के नाम, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 72-119 गुना तक कर दिया।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड
चार्ट में सबसे ऊपर निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड है। यह सबसे पुरानी मिडकैप योजनाओं में से एक है, जिसे 1995 में रिलायंस म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू किया गया था। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, इसने 20 वर्षों में सालाना 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तो 20 वर्षों में निवेशकों का पैसा 119 गुना बढ़ गया होगा। 2001 में 1 लाख रुपये का निवेश अब बढ़कर लगभग 1.2 करोड़ रुपये हो गया होगा।
फ्रैंकलिन प्राइमा
फ्रैंकलिन प्राइमा 20 सालों में शानदार 26.1 प्रतिशत सालाना रिटर्न के साथ लिस्ट में अगला फंड है। यह योजना एक मिडकैप फंड है और इसे 1993 में शुरू किया गया था। 2001 में फ्रैंकलिन प्राइमा में निवेश किए गए 1 लाख रुपये अब बढ़कर 1.03 करोड़ रुपये हो गए होंगे। ये फंड भी निवेशकों का पैसा 100 गुना से अधिक करने में कामयाब रहा।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
एक सेक्टोरल फंड होने के बावजूद, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड पिछले दो दशकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले फंड्स में से एक रहा है। 20 वर्षों में फंड ने सालाना 24 प्रतिशत दिया है। 2001 में 1 लाख रुपये का निवेश अब 74.2 लाख रुपये हो गया होगा। यह योजना मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है।
एसबीआई मैग्नम ग्लोबल फंड
एसबीआई मैग्नम ग्लोबल फंड ने 2001 से सालाना 24 प्रतिशत चक्रवृद्धि के हिसाब से रिटर्न दिया है। यह एक ऐसा फंड है जो भारत में लिस्टेड बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शेयरों और कुछ विदेशी शेयरों में भी निवेश करता है। 20 साल पहले किए गए 1 लाख रुपये के निवेश की वैल्यू 74.2 लाख रुपये हो गयी होगी। इस फंड का एक लंबा इतिहास है, यह देखते हुए कि इसे 1994 में शुरू किया गया था।
एसबीआई कॉन्ट्रा
एसबीआई कॉन्ट्रा पिछले 20 सालों में प्रदर्शन के मामले में टॉप पांच इक्विटी फंडों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इस अवधि के दौरान इस योजना ने सालाना 23.9 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इन दो दशकों में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़ कर 72.2 लाख रुपये हो गया होता। जैसा कि नाम से पता चलता है यह योजना एक कंट्रैरियन निवेश रणनीति को फॉलो करती है। ध्यान रहे कि उल्लिखित फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां केवल फंड के रिटर्न की डिटेल है। इनमें निवेश करना या न करना पूरी तरह से आपका फैसला होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications