नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण शेयर बाजारों में गिरावट आई, जिससे इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के इस समय 1 और 3 साल की अवधि के रिटर्न खराब दिख रहे हैं। मगर मार्केट एक्सपर्ट्स म्यूचुअल फंड में हमेशा लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने की सलाह देते हैं। इसलिए अभी भी बहुत से फंड्स के लंबी अवधि के रिटर्न काफी बेहतर हैं। कुछ ऐसे फंड्स भी हैं जो आगे लंबी अवधि यानी लगभग 5 साल में शानदार कमाई करवा सकते हैं। यहां हमको आपको कुछ ऐसे लार्ज कैप फंड के बारे में बताएंगे, जिनमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ध्यान रहे कि लार्ज कैप फंड मिड और स्मॉल कैप से बेहतर और कम जोखिम वाले होते हैं।
एक्सिस ब्लूचिप फंड - ग्रोथ
इस फंड ने 3 और 5 साल में शानदार रिटर्न दिया है, जो इसके जैसे लगभग सभी फंड्स से बेहतर हैं। फंड से निवशकों को 3 साल में सालाना 9.35 फीसदी रिटर्न मिला है, जबकि 5 साल का सालाना रिटर्न 8.76 फीसदी रहा है। इस फंड को क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। एसआईपी रूट के माध्यम से आप इस फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको मासिक न्यूनतम 500 रुपये की छोटी राशि निवेश करनी होगी। एक्सिस ब्लूचिप फंड ग्रोथ के पास शेयरों का एक अच्छा पोर्टफोलियो है जिसमें एचडीएफसी बैंक, एवेन्यू सुपरमार्केट, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल जैसे नाम शामिल हैं। इसका 5 साल की अवधि में एसआईपी रिटर्न 9 फीसदी से अधिक रहा है। 5 साल या उससे अधिक के निवेश के लिए ये एक अच्छा निवेश ऑप्शन है।
जेएम लार्जकैप फंड - ग्रोथ
इस फंड को भी क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। इसका सालाना 5-वर्षीय रिटर्न 4 प्रतिशत है, जो कम है। लेकिन इसका बड़ा कारण शेयर बाजार में आई गिरावट है। एक्सिस म्यूचुअल फंड की ही तरह इसका शेयर पोर्टफोलियो भी काफी मजबूत है, जिसमें एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। फंड का लगभग 81 फीसदी पैसा इक्विटी शेयरों में लगाया गया है, जिसमें लार्जकैप शेयरों में लगभग 75 फीसदी निवेश किया गया है। आप लंबी अवधि के नजरिए से इस फंड में निवेश कर सकते हैं। वैसे ध्यान रहे कि इस समय शेयर बाजार बहुत अस्थिर है और अगर आप जोखिम ले सकते हैं तो ही आपको इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर विचार करना चाहिए।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - ग्रोथ
यह एक और फंड है जिसे क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड ने तीन वर्षों में 7.47 प्रतिशत का सालाना रिटर्न और 5 वर्षों में 7.92 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। यदि किसी ने इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह 3 सालों में लगभग 1.23 लाख रुपये बन गए होते। इस फंड के पास एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल जैसे दमदार शेयर हैं। अगर आप 3-5 साल की समयावधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा ऑप्शन है। याद रखें कि म्यूचुअल फंड भी जोखिम भरे होते हैं, जिसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
