
Best Mutual Fund for 3-4 Years : निवेश के लिए म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं। आप इक्विटी, डेब्ट या गोल्ड जैसी अंडरलाइंग एसेट्स के आधार पर म्यूचुअल फंड को अलग-अलग कैटेगरियों में बांट सकते हैं, जैसे इक्विटी म्यूचुअल फंड, डेब्ट म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड फंड। इन फंड्स में अलग-अलग जोखिम होते हैं और निवेश के उद्देश्य भी अलग होते हैं। इसलिए, ऐसा कोई म्यूचुअल फंड नहीं है जो सभी के लिए सबसे अच्छा हो। बस जोखिम जरूर कम-ज्यादा हो सकता है। आपके लिए सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड वह म्युचुअल फंड होगा जो आपके निवेश उद्देश्यों, जोखिम के आधार पर सही और निवेश अवधि के लिए उपयुक्त हो। आपके एक से अधिक लक्ष्य भी हो सकते हैं। अगर आपका दूसरा लक्ष्य अगले तीन साल का है (जैसे कि अगले 3 साल में कार खरीदना) तो इस लक्ष्य के लिए इक्विटी फंड में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। डेब्ट म्युचुअल फंड, जो इक्विटी फंड की तुलना में कम अस्थिर होते हैं, ऐसे लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कि कौन से ऐसे फंड रहे हैं, जिन्होंने बीते 3 और 5 साल में जोरदार रिटर्न दिया है। इनमें आगे भी इतनी ही अवधि में अच्छा रिटर्न देने की संभावना हो सकती है, मगर ये जरूरी नहीं है कि कोई स्कीम अपने परफॉर्मेंस को दोहराए।
टाटा डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
टाटा डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ एक शानदार स्कीम रही है। इसने बीते 3 सालों में निवेशकों को 29.05 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। इसी तरह 5 सालों में स्कीम ने 24.74 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ एक बहुत बेहतर स्कीम रही है। इसने बीते 3 सालों में निवेशकों को 56.34 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। इसी तरह 5 सालों में स्कीम ने 24.51 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ भी बहुत तगड़ा मुनाफा कराने वाली स्कीम रही है। इसने बीते 3 सालों में निवेशकों को 32.81 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। इसी तरह 5 सालों में स्कीम ने 24.28 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ भी एक शानदार स्कीम रही है। इसने बीते 3 सालों में निवेशकों को 28.44 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। इसी तरह 5 सालों में स्कीम ने 23.69 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ भी एक बहुत अच्छी स्कीम रही है। इसने बीते 3 सालों में निवेशकों को 29.75 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। इसी तरह 5 सालों में स्कीम ने 22.89 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। बता दें कि स्मॉल-कैप फंड में लार्ज कैप फंड की तुलना में अधिक जोखिम होता है क्योंकि लार्ज कैप फंड मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों में निवेश करता है जो मजबूत वित्तीय स्थिति वाली होती हैं। स्मॉल कैप कंपनियों की तुलना में बड़ी कंपनियाँ बिजनेस साइकिल की मंदी से निपटने में बेहतर ढंग से सक्षम होती हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
