नई दिल्ली, अगस्त 13। म्यूचुअल फंड एसआईपी या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में अनुशासित और नियमित निवेश की अनुमति देता है। इसलिए, जब आप म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश के माध्यम से अपने वित्तीय लक्ष्यों की योजना बनाते हैं, तो कई बार आप म्यूचुअल फंड एसआईपी किस्त भरने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एसआईपी भरने से चुकने के बाद आपको क्या करना चाहिए।
नहीं लगता है कोई जुर्माना
आपको केवल ऑटो डेविट सुविधा विफल रहने के चलते 250 से 275 रुपए का शुल्क देना पड़ सकता है। हाल ही में, एक रिपोर्ट के अनुसार, जुपिटर-नियो बैंकिंग इकाई ने अपने म्यूचुअल फंड निवेश को लॉन्च करते हुए 'नो-पेनल्टी एसआईपी फीचर' - एक विशेष सुविधा के साथ लांच किया है। सुविधा पर, कंपनी के बयान में कहा गया है, नो-पेनल्टी एसआईपी को ऐसे किसी भी शुल्क को स्मार्ट तरीके से ऑटो-स्किप करने के लिए बनाया गया है। यदि उपयोगकर्ता का जुपिटर बैंक बैलेंस कम चल रहा है तो वह एसआईपी मिस हो जाती है।
एसआईपी को कर दे बंद
जब आप एक ऐसा परिदृश्य देखते हैं कि भविष्य में म्यूचुअल फंड एसआईपी का भुगतान नहीं कर पाएंगे तो बेहतर तरीका यह होगा कि आप इसे रोक दें। ऐसा इसलिए है क्योंकि म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी के जरिए अब तक किया गया निवेश निवेशित बना रहेगा और रिटर्न अर्जित होगा। एसआईपी को रोकने का मतलब इसकी निकासी नहीं है। इसके अलावा, एसआईपी को कुछ समय या अवधि के लिए रोकने का विकल्प भी है और बाद में उसी एसआईपी को एएमसी या बैंक द्वारा बिना किसी शुल्क के जारी रखा जा सकता है।
ले सकते हैं सहायता
एसआईपी स्टॉप रिक्वेस्ट करने के लिए, आपको अपने एएमसी से ऑनलाइन या ऑफलाइन संपर्क करना होगा और कम से कम 30 दिन पहले 'एसआईपी स्टॉप रिक्वेस्ट' देना होगा।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications