नई दिल्ली, जून 20। क्या आप तगड़ा रिटर्न पाने के लिए एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की सोच रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि एकमुश्त निवेश म्यूचुअल फंड में निवेश करने के सबसे लाभदायक तरीकों में से एक है। कई ऐसी स्कीम होती हैं, जिनमें आप एक साथ ही पैसा लगा सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। मगर आपको अपनी जोखिम लेने की क्षमता को ध्यान में रखना होगा। दूसरी बात यह है कि आपको अपने टार्गेट का पता होना चाहिए। यानी आपका टार्गेट लंबी अवधि का है या छोटी अवधि का।
म्यूचुअल फंड में लंबे टार्गेट के लिए निवेश
लंबी अवधि का निवेश कॉलेज एजुकेशन, घर, रिटायमेंट जैसे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। इसलिए एक ऐसे फंड का चयन करें जो आपको पैसे से पैसा कमाने में मदद करे। लंबी अवधि के लक्ष्यों में दस साल से अधिक का समय रखना होता है। लंबी अवधि के लिए आप इक्विटी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, जो 65 प्रतिशत से अधिक राशि इक्विटी में आवंटित करती हैं।
किन कंपनियों में किया जाता है निवेश
ये फंड्स अपना पैसा बड़ी कॉर्पोरेशंस में निवेश करते हैं। इनमें ब्लू-चिप स्टॉक शामिल हैं। ब्लू-चिप स्टॉक अधिक मार्केट कैपिटल वाले लार्ज-कैप स्टॉक होते हैं। ये फंड उन कंपनियों में निवेश करते हैं जिनमें लगातार साल-दर-साल ग्रोथ और मुनाफे के साथ साथ ही लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता होती है।
एक साथ ज्यादा पैसा निवेश करने के लिए बेस्ट 5 फंड्स
ऐसे फंड्स में केनरा रोबेको ब्लूचिप, इडेलवाइस फंड, बीएनपी परिबास लार्ज-कैप फंड, एक्सिस ब्लूचिप और एलआईसी एमएफ लार्ज कैप फंड शामिल हैं। इन फंड्स ने बीते एक साल में क्रमश: 53.82 फीसदी, 52.99 फीसदी, 47.03 फीसदी, 48.47 फीसदी और 48.05 फीसदी रिटर्न दिया है।
स्मॉल कैप फंड्स
लंबी अवधि के फाइनेंशियल टार्गेट वाले निवेशकों के लिए स्मॉल-कैप फंड आवश्यक हैं। लार्ज-कैप फंड्स के बाद माना जाता है कि स्मॉल-कैप फंड ही सबसे अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। जब बाजार में तेजी होती है, तो ये तगड़ा रिटर्न देते हैं। मगर ध्यान रहे कि स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश करना जोखिम भरा है क्योंकि वे बाजार में उतार-चढ़ाव के हिसाब से अतिसंवेदनशील होते हैं।
बेस्ट स्मॉल कैप फंड्स
एक साथ पैसा लगाने के लिए जो 5 बेस्ट स्मॉल कैप फंड्स हैं उनमें एक्सिस स्मॉल कैप फंड, कोटक स्मॉल कैप फंड, एसबीआई स्मॉल कैप फंड, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप फंड शामिल हैं। इन फंड्स ने बीते एक साल में क्रमश: 81.28 फीसदी, 120.46 फीसदी, 88.03 फीसदी, 106.76 फीसदी और 107.62 फीसदी रिटर्न शामिल है। आप शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं। ये डेट फंड होते हैं जो बिजनेस को एक से तीन साल के लिए पैसा उधार देते हैं। ये फंड आम तौर पर हाई क्वालिटी वाले बिजनेस के समय पर लोन चुकाने के ट्रैक रिकॉर्ड और ऑपरेशन से अच्छे कैश फ्लो के हिसाब से निवेश करते हैं। मगर इनमें आपको स्मॉल कैप और इक्विटी फंड की तुलना में कम रिटर्न मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications