नयी दिल्ली। टैक्स बचाने के लिए पीपीएफ और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। मगर इन ऑप्शनों में मिलने वाला रिटर्न बहुत कम है। उदाहरण के लिए पीपीएफ में सालाना ब्याज दर सिर्फ 7.1 फीसदी है। वहीं एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें टैक्स की बचत तो होती है, साथ में तगड़ा रिटर्न मिलता है। ये है इक्विटी-लिंक सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस)। ईएलएसएस म्यूचुअल फंड की ही स्कीम होती है। इन स्कीमों का रिटर्न बाकी टैक्स बचाने वाली योजनाओं की तुलना में कहीं अधिक होता है। कुछ ऐसी स्कीमें हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में निवेशकों का टैक्स तो बचाया ही है, साथ में उनका पैसा भी ढाई गुना तक कर दिया। आइए जानते हैं इन स्कीमों की डिटेल।
क्वांट टैक्स सेवर फंड
क्वांट टैक्स सेवर फंड ने पिछले एक साल में 140.65 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी किसी निवेशक ने अगर 1 साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश की गई रकम आज की तारीख में लगभग 2.41 लाख रु हो गयी होगी। यही वो स्कीम है, जिसमें 1 साल में निवेशकों का पैसा ढाई गुना कर दिया। इस स्कीम ने 6 महीनों में 33 फीसदी और तीन महीनों में 16.20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड
रिटर्न देने के मामले में मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड भी काफी आगे रहा है। इस फंड ने एक साल में 88.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। ध्यान रहे कि यदि आप 88 फीसदी रिटर्न एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम से प्राप्त करना चाहें तो इसमें कई साल लग सकते हैं। मगर मिरे एसेट टैक्स सेवर ने ये कारनामाा सिर्फ 1 साल में कर दिया। इस स्कीम ने 6 महीनों में 31.11 फीसदी और तीन महीनों में 11.40 फीसदी का रिटर्न दिया है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड ने भी एक साल में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। एक साल में केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड ने करीब 80 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसके 6 महीनों का रिटर्न 28.41 फीसदी और तीन महीनों का रिटर्न 10.78 फीसदी रहा है। 1 साल में 80 फीसदी रिटर्न के हिसाब से किसी भी निवेशक को 1 लाख रु पर 80 हजार रु का फायदा हुआ।
डीएसपी टैक्स सेवर फंड
डीएसपी टैक्स सेवर फंड ने 1 साल में निवेशकों को 76.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में इस स्कीम ने 30.42 फीसदी और तीन महीनों में 10.21 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कोटक टैक्स सेवर फंड
कोटक टैक्स सेवर फंड ने भी एक साल में 70 फीसदी से ज्यादा कमाई कराई है। इस फंड ने निवेशकों को एक साल में 72.06 फीसदी रिटर्न दिया है। 6 महीनों में देखें तो फंड का रिटर्न 27 फीसदी और तीन महीनों का रिटर्न 9.54 फीसदी रहा है।
ईएलएसएस के फायदे
ईएलएसएस निवेशकों को आयकर, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बचाने के अलावा कई अन्य लाभ देता है। आपको समय के साथ एक बड़ा फंड बनाने की सुविधा मिलती है। ईएलएसएस में एक लॉक-इन पीरियड होता है। ईएलएसएस में निवेश के जरिए किसी वित्तीय वर्ष में आप 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
