नई दिल्ली, नवंबर 11। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड और यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड को फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में नंबर 1 फंड का दर्जा दिया है। रेटिंग एजेंसी म्यूचुअल फंड को रेट करने के लिए कई मापदंडों का उपयोग करती है। रेटिंग से होता यह है कि आपको बेस्ट स्कीम का पता आसानी से लग जाता है, जिससे आपके पैसे सेफ रहने की संभावना बढ़ जाती है। आगे जानिए इन दोनों स्कीमों की डिटेल।
कैसे मिलती है रेटिंग
क्रिसिल म्यूचुअल फंड रैंक इक्विटी, डेब्ट और हाइब्रिड एसेट क्लास में विभिन्न कैटेगरियों को कवर करती है। अधिकतर अन्य रैंकिंग मॉडल के उलट, जो आम तौर पर रिटर्न या नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) पर आधारित होते हैं, क्रिसिल म्यूचुअल फंड रैंक मूल्यांकन के लिए एनएवी और पोर्टफोलियो-आधारित फीचर्स के कॉम्बिनेशन का उपयोग करती है।
कई चीजों पर फोकस
यह रिस्क एडजस्टेड रिटर्न, एसेट कॉन्सेनट्रेशन, लिक्विडिटी और एसेट क्वालिटी जैसे प्रमुख मापदंडों को ध्यान में रखते हुए म्यूचुअल फंड का एनालिसिस करती है। रैंक 1 से 5 के पैमाने पर दिए गए हैं, जिसमें क्रिसिल फंड रैंक 1 'बहुत अच्छा प्रदर्शन' दर्शाता है। किसी भी पीयर ग्रुप में, फंड के शीर्ष 10 प्रतिशत को क्रिसिल फंड रैंक 1 और अगले 20 प्रतिशत को क्रिसिल फंड रैंक के रूप में जगह दी गयी है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड (क्रिसिल द्वारा नंबर 1 रैंक)
इस फंड ने पिछले 1 साल में 68% का रिटर्न दिया है। 3 साल का रिटर्न 31.26% है, जबकि 5 साल का रिटर्न 21.37% है। इतना रिटर्न बहुत अच्छा है। ध्यान रहे कि पिछले 1 साल में भारतीय और वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल के कारण इसका 1 वर्षीय रिटर्न ज्यादा अच्छा है। हर महीने 1,000 रुपये की छोटी राशि के साथ कोई भी फंड में एसआईपी शुरू कर सकता है।
कहां किया है निवेश
इस फंड ने शेयरों में 97 फीसदी और डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में शेष राशि का निवेश किया है। बता दें कि फ्लेक्सी कैप फंड विभिन्न मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी जैसे शेयरों में हिस्सेदारी है।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड
यह एक और फंड है जिसे क्रिसिल द्वारा नंबर 1 रैंक दी गयी है। इसका रिटर्न पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की तुलना में थोड़ा कम है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न लगभग 58.67 है, जबकि वार्षिक जबकि 3 साल का रिटर्न लगभग 21% है।
इन बड़े शेयरों में है निवेश
फंड की बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी इंफोटेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसे शेयरों में हिस्सेदारी है। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड में हर महीने 500 रुपये की छोटी राशि के साथ एक एसआईपी शुरू की जा सकती है। फंड ने इक्विटी में 97.6% तक निवेश किया है और शेष राशि कैश में है। जो निवेशक लंबी अवधि की सोच रहे हैं वे इन फंड्स में निवेश कर सकते हैं। बता दें कि शेयर बाजार इस समय काफी ऊंचाई पर है। इसलिए फिलहाल म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सावधानी बरतें और लम्पसम निवेश के बजाय एसआईपी को चुनें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
