Mutual Fund Return: म्युचल फंड में निवेश की तरफ निवेशकों का रूझान हाल के समय में काफी बढ़ा है। निवेशकों का रुझान एमएफ में बढ़ने का कारण है यहा मिलने वाला आकर्षक रिटर्न। हाल के समय में बेहतर रिटर्न देने वाले तमाम म्यूचुअल फंड स्कीम में एक स्कीम है क्वांट म्युचुअल फंड। इस म्यूचुअल फंड योजना ने हाल ही में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। चलिए आपकों बताते हैं कि क्वांट म्युचुअल फंड ने कम समय में अपने निवेशकों को कितना रिटर्न दिया है।
क्या है क्वांट म्युचुअल फंड
सामान्य फंड की तुलना में क्वांट म्यूचुअल फंड थोड़े अलग होते हैं। ये फंड पूरी तरीके से आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के तर्ज पर काम करते हैं। इस तरह के फंड का सबसे बड़ा फायदा है इनमें मैनुअल हस्तेक्षप नहीं किया जा सकता है। आम तौर पर देखने को मिलता है कि अगर फंड मैनेजर को कोई स्टॉक ज्यादा पसंद आता है तो वह उसमें निवेश जारी रखता है। एक फंड की ओर मैनेजर झुकाव का कई बार नुकसान भी होता है। और निवेशक इसे भुगतते भी हैं। लेकिन क्वांट फंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होने के कारण इसकी संभावना कम होती है।
कौन-कौन से है क्वांट म्युचुअल फंड ने दिया है रिटर्न
जिन निवेशकों ने क्वांट टैक्स प्लान, क्वांट एक्टिव प्लान, क्वांट स्मॉल कैप फंड और क्वांट मिड कैप फंड में निवेश किया था उनकों बेहतर रिटर्न मिला है। इन सभी म्युचुअल फंड ने अपने निवेशकों को पैसा डबल करने के लिए महज 3.5 साल का समय लिया है। पिछले 5 सालों में क्वांट टैक्स प्लान ग्रोथ प्लान और क्वांट एक्टिव फंड ने निवेशकों को 22 प्रतिशत से अधिक का सीएजीआर दिया है। दूसरे फंडों की बात करें तो क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ प्लान ने 21.50 प्रतिशत से अधिक और क्वांट मिड कैप फंड ग्रोथ ने 20 प्रतिशत से अधिक का सीएजीआर दिया है।
1 लाख रुपए के निवेश पर कितना मिला
अगर एक निवेशक ने अब से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट क्वांट टैक्स प्लान में किया है तो उसके निवेश की वैल्यू आज 2.71 लाख रुपए है। वहीं, क्वांट स्मॉल कैप फंड के निवेशकों को 5 साल की अवधि में 1 लाख रुपये के की वैल्यू 2.60 लाख रुपये होगी। क्वांट मिड कैप फंड ने भी बेहतर रिटर्न दिया है। पांच साल में इस फंड ने 1 लाख रुपए को 2.55 लाख रुपए बनाया है।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
