नई दिल्ली, नवंबर 7। हाइब्रिड फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड है जो एक ही फंड के अंदर कई एसेट क्लास में निवेश करता है। फंड के प्रकार के आधार पर, यह दो या दो से अधिक एसेट क्लास का कॉम्बिनेशन हो सकता है जिसमें इक्विटी, डेब्ट, सोना और अंतरराष्ट्रीय इक्विटी अलग-अलग अनुपात में शामिल हैं। इन एसेट क्लास के बीच बहुत कम या कोई संबंध नहीं होता है। इससे एक निवेशक को फ्लेक्सीबल रिबैलेंसिंग के माध्यम से हर समय जोखिम और रिटर्न को बैलेंस करने की सुविधा मिलती है। इस 3,711 अरब रुपये की कैटेगरी (31 मई, 2021 तक) की छह सब-कैटेगरी हैं। निवेश से पहले आपको इन कैटेगरियों को समझना होगा।
कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड
कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड में 10-25% शेयर बाजार यानी इक्विटी में निवेश किया जाता है। बाकी पैसे को डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाता है, जिसमें कॉर्पोरेट और सरकारी बॉन्ड और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर शामिल होते हैं। डेब्ट निवेश का उद्देश्य नियमित और स्थिर आय हासिल करना होता है, जबकि इक्विटी पोर्टफोलियो में बेहतर रिटर्न जनरेट करने की क्षमता होती है।
एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
हाइब्रिड फंड की यह कैटेगरी कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड की तुलना में अधिक जोखिम लेने की क्षमता वालों के लिए बेहतर है। ये 65-80 फीसदी पैसा इक्विटी में 65-80% निवेश करते हैं, जो कि लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप की अलग-अलग कैटेगरी में निवेश किया जाता है। बाकी पैसा 20%-35% निश्चित आय उपकरणों में निवेश किया जाता है। निवेशकों को इसमें पांच साल से अधिक की अवधि के लिए विचार करना चाहिए।
डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड या डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड भी हाइब्रिड म्यूचुअल फंड होते हैं, जो कुछ पूर्व-निर्धारित वैल्यूएशन मापदंडों के आधार पर इक्विटी और फिक्स्ड इनकम के बीच आवंटन को बढ़ाते / घटाते हैं। बाजार की स्थिति के आधार पर शुद्ध इक्विटी फंड की तुलना में ये फंड इक्विटी और निश्चित इनकम उपकरणों के बीच बैलेंस रखता है।
आर्बिट्रेज फंड
आर्बिट्रेज फंड दो अलग-अलग एक्सचेंजों पर या दो अलग-अलग बाजारों (कैश और डेरिवेटिव बाजार) के बीच स्टॉक की मूल्य अंतर का लाभ उठाते हैं। एक आर्बिट्रेज पोजीशन बनाकर फंड मैनेजर यह सुनिश्चित करता है कि दोनों बाजारों के बीच तालमेल बनाया जाए और निवेशक के लिए रिटर्न में बनाया जाए। इक्विटी टैक्सेशन के फायदे के साथ, एक आर्बिट्रेज फंड शॉर्ट टर्म सरप्लस लिक्विडिटी को निवेश करने और अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए एक निवेशक की पसंद हो सकता है।
मल्टी एसेट एलोकेशन फंड
मल्टी एसेट फंड कम से कम तीन अलग-अलग एसेट्स में निवेश करता है, जिसमें प्रत्येक में न्यूनतम 10% पैसा लगाया जाता है। तीन एसेट क्लास का मिश्रण निवेशक को सिंगल प्रोडक्ट के मुकाबले जल्दी टार्गेट प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
इक्विटी सेविंग फंड
इक्विटी सेविंग फंड पोर्टफोलियो में विविधता लाने का एक और तरीका है। ये फंड इक्विटी, डेट और आर्बिट्रेज का एक बढ़िया मिश्रण है। इक्विटी और आर्बिट्रेज पोजीशन में न्यूनतम 65% और निश्चित आय के साधनों में शेष राशि आवंटित करके एक इक्विटी सेविंग फंड बढ़िया ऑप्शन पेश करता है। आर्बिट्रेज पोजीशन पोर्टफोलियो में हेज तैयार करती है और इसका फोकस रेगुलर इनकम जनरेट करना होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications