SIP Top Up Benefits: म्युचुअल फंड आपके लिए एक जबरदस्त पैसा इकट्ठा करने वाला इंस्ट्रूमेंट बन सकता है। लेकिन ऐसा तभी संभव होता है जब आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर और अपने जीवन में एक वित्तीय लक्ष्य बनाकर निवेश करना शुरू करेंं। म्युचुअल फंड में आपको बेहतर रिटर्न मिलता है और इसमें शेयर मार्केट के मुकाबले खतरा भी काफी कम होता है। म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने का सबसे आसान और आम तरीका आजकल सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान बन चुका है।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए लोग छोटी-छोटी रकम भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने लगे हैं और उन्हें तगड़ा रिटर्न मिलता है। ऐसे में अगर आप अपने एसआईपी को टॉप अप करते रहते हैं, तो आपके द्वारा जमा किया जाने वाला पैसा बढ़ जाता है और इससे आपको निश्चित अवधि में तीन से चार गुना ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

जानें क्या है टॉप अप
एसआईपी के माध्यम से हर महीने एक रकम आपकी म्युचुअल फंड स्कीम में ट्रांसफर कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप 10 साल के लिए 2000 की एसआईपी शुरू कर रहे हैं, तो इसे आप जितने भी समय के लिए एसआईपी में निवेश कर रहे हैं उतने समय के लिए आपको हर महीने लगातार 2000 रुपए जमा करने होंगे। लेकिन शिप टॉप अप में आप अपनी आमदनी के साथ हर साल शिप की रकम में कुछ बढ़ोतरी करते जाते हैं, तो आगे आने वाले समय में जबरदस्त रिटर्न मिलता है।
उदाहरण के तौर पर अगर आप ने 2000 महीना की एसआईपी चुनी है, और इसमें हर साल 10 प्रतिशत का इजाफा करने का प्लान बनाया है, तो आपको दूसरे साल की शुरुआत से एसआईपी की रकम को बढ़ाकर 2,200 रुपए करना होगा। इस रकम में 200 पर एसआईपी रकम का 10 प्रतिशत हिस्सा होगा। इसके बाद इस स्कीम में तीसरे साल आपको मंथली एसआईपी की रकम में 220 रुपए और जोड़ने होंगे। फिर आपकी हर महीने का अमाउंट 2,420 रुपए हो जाएगा।
जानिए कैसे कई गुना पड़ सकता है आपका पैसा
अगर आप एसआईपी के जनरल रूल के हिसाब से हर साल 10 परसेंट की बढ़ोतरी कर रहे हैं, तो 10 साल के अंदर आपका टोटल निवेश 3,82,498 रुपए के आसपास का होगा। ऐसे में अगर आप एवरेज रिटर्न देखें तो यह 12 परसेंट मिलता है। इस हिसाब से 2,92,367 रुपए का इंटरेस्ट मिल रहा है। इसके बाद आपका टोटल रिटर्न 6,74,865 रुपए का होगा।
ऐसे में जैसे जैसे आप इनवेस्ट का टाइम बढ़ाते जाएंगे आपका रिटर्न भी उसी हिसाब से बढ़ता जाएगा। क्योंकि एसआईपी में निवेश करने से आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट का फायदा मिलता है और वह समय के साथ बढ़ता जाता है।
डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। ऐसे में आपको कोई भी म्युचुअल फंड स्कीम लेने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और एक्सपर्ट की सलाह भी लेनी चाहिए।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications