Mutual Funds; Small Cap Vs Mid Cap Vs Large Cap Vs Flexi Cap Return: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स को अक्सर लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है, लेकिन निवेशकों के सामने सही निवेश विकल्प का चुनाव करने की चुनौती रहती है। निवेश करने से पहले यह तय करना महत्वपूर्ण है कि किस फंड कैटेगरी - स्मॉल कैप, मिड कैप या लार्ज कैप पर ध्यान केंद्रित किया जाए। इसके अलावा, यह सवाल भी उठता है कि क्या फ्लेक्सी कैप फंड्स, जो सभी मार्केट कैप में निवेश करते हैं, इन पारंपरिक फंडों से बेहतर विकल्प हैं?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही फंड कैटेगरी का चयन निवेशक की वित्तीय स्थिति, जोखिम लेने की क्षमता, निवेश की अवधि और व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। हालांकि, निवेशक अक्सर वार्षिक रिटर्न को एक महत्वपूर्ण पैमाना मानते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, चलिए आज आपको यहां चारों फंड कैटेगरी के 1, 3, 5 और 10 साल के औसत रिटर्न के आंकड़ों के ज़रिए समझने की कोशिश करते हैं कि कहां बेहतर रिटर्न मिला है...
स्मॉल कैप फंड कैटेगरी का पिछला प्रदर्शन
1 साल का रिटर्न: 1.13%
3 साल का रिटर्न: 20.61%
5 साल का रिटर्न: 25.94%
10 साल का रिटर्न: 16.71%
मिड कैप फंड कैटेगरी का पिछला प्रदर्शन
1 साल का रिटर्न: 8.03%
3 साल का रिटर्न: 22.26%
5 साल का रिटर्न: 24.00%
10 साल का रिटर्न: 16.37%
लार्ज कैप फंड कैटेगरी का पिछला प्रदर्शन
1 साल का रिटर्न: 9.67%
3 साल का रिटर्न: 15.17%
5 साल का रिटर्न: 17.10%
10 साल का रिटर्न: 13.34%
फ्लेक्सी कैप फंड कैटेगरी का पिछला प्रदर्शन
1 साल का रिटर्न: 6.74%
3 साल का रिटर्न: 16.36%
5 साल का रिटर्न: 17.77%
10 साल का रिटर्न: 13.73%
किसने निवेशकों को किया मालामाल?
आंकड़ों पर नज़र डालें तो 1 साल की अवधि में शॉर्ट-टर्म फंड्स का रिटर्न सबसे कम रहा, जबकि लार्ज कैप ने सबसे अधिक रिटर्न दिया। यह दर्शाता है कि बाजार में अस्थिरता के दौरान लार्ज कैप का प्रदर्शन अक्सर बेहतर होता है, जबकि स्मॉल कैप का प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना अधिक होती है।
1 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लार्ज कैप कैटेगरी का रिटर्न अन्य तीनों अवधियों में सबसे कम रहा है। 5 और 10 साल की अवधि में लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स के कैटेगरी रिटर्न लगभग समान थे। वहीं, 1 साल में लार्ज कैप और 3 साल में फ्लेक्सी कैप ने बेहतर रिटर्न दर्ज किया।
3 साल की अवधि में मिड कैप कैटेगरी का रिटर्न सबसे अच्छा रहा, हालाँकि स्मॉल कैप फंड्स भी इससे बहुत पीछे नहीं थे। 5 साल के रिटर्न में स्मॉल कैप सबसे आगे रहा, और 10 साल में भी इसने मिड कैप पर थोड़ी बढ़त बनाए रखी।
सभी आंकड़ों को देखने से स्पष्ट होता है कि मिड कैप फंड कैटेगरी ने हर अवधि में निवेशकों को संतोषजनक रिटर्न के साथ मालामाल किया है। 3, 5 और 10 साल की अवधि में मिड कैप फंड्स का औसत रिटर्न लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप कैटेगरी से काफी बेहतर रहा है। 1 साल में भी मिड कैप कैटेगरी का रिटर्न फ्लेक्सी कैप से अच्छा था और लार्ज कैप से बहुत कम नहीं था।
हालांकि, यहां ध्यान रखना जरूरी है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता। इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से पहले बारिकी से अध्ययन करने के साथ एक्सपर्ट से राय जरूर लेना चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
