Mutual Fund Investment Plan, SIP Plan: आज के समें ढेरों निवेश स्कीम उपलब्ध हैं और लोग अपनी आर्थिक क्षमता व समझ के हिसाब से फ्यूचर की प्लानिंग कर निवेश की योजना बना रहे हैं। इन तमाम स्कीमों में म्यूचुअल फंड्स के स्कीम में सबसे बेहतर रिटर्न को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच लॉन्ग टर्म की अवधि में दमदार रिटर्न हासिल करने का सबसे लोकप्रिय जरिया बनता जा रहा है।

यदि आप भी अपने रिटायरमेंट में एक मोटा कॉर्पस बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं या अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए होने वाले खर्चों से निपटना चाहते हैं तो अनुशासित निवेश करना बहुत जरुरी है। करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) सबसे आसान और अनुशासित तरीका माना जाता है।
चलिए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड्स में निवेश से कैसे 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है और इसके लिए किन Funds में SIP करना सही रहेगा, कैसी प्लानिंग करनी चाहिए और कैसे सही विकल्प चुन सकते हैं...
10 साल में 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य कैसे हासिल करें?
यदि आप चाहते हैं कि 10 साल के भीतर 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस आपके पास हो तो इसके लिए आपको हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश यानी SIP करना होगा। इसके साथ ही हर साल कम से कम 10% का स्टेप-अप करना होगा। ऐसे में पूरे 10 साल में आपके द्वारा निवेशित राशि 57.4 लाख रुपये होगा और रिटर्न 42.6 लाख रुपये मिलेगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका निवेश 12.6 फीसदी CAGR के साथ बढ़े।
स्मॉल कैप फंड्स में ज्यादा निवेश से बचें
एक्सपर्ट्स की मानें तो आपके पोर्टफोलियो में स्मॉल कैप फंड्स ज्यादा नहीं होने चाहिए यदी हैं, तो उसे Large & Mid Cap Fund में निवेश बढ़ाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 10 साल के लंबे समय के लिए Equity Mutual Funds सबसे सही विकल्प हैं, क्योंकि इनमें रिटर्न पाने की संभावना ज्यादा होती है।
यदि Large Cap Funds की बात करें तो ये ज्यादा स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देने वाले होते हैं जबकि Flexi Cap Funds मार्केट के हिसाब से कंपनियां चुनने की आज़ादी देती है और Mid Cap Funds थोड़ा रिस्की होते हैं लेकिन इसमें ग्रोथ की संभावना भी अधिक होती है।
20,000 रुपये की SIP से भी बन सकता है 1 करोड़ रुपये?
मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें और साथ में एसआईपी कैलकुलेटर में गणना करें तो 20 हज़ार रुपये मासिक निवेश पर भी 10 साल में 1 करोड़ रुपये बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपको 27 फीसदी के CAGR से रिटर्न मिले। वहीं यदि आप 10 फीसदी का स्टेप-अप करते हैं और 21% CAGR से रिटर्न मिलता है तो 10 साल में ही 1 करोड़ का फंड बन सकता है।
सही निवेश रणनीति के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
SIP बढ़ाते रहें: हर साल 10% स्टेप-अप करना जरूरी है।
डायवर्सिफिकेशन रखें: एक ही फंड हाउस या थीमैटिक फंड्स में ज्यादा निवेश करने से बचें।
गोल्स को क्वांटिफाई करें: बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट या घर खरीदने जैसे लक्ष्यों को स्पष्ट रखें।
लॉन्गटर्म का नजरिया: कम से कम 10-15 साल का टाइम होराइजन रखें।
मिड कैप और फ्लेक्सी कैप पर भरोसा करें: ये सेगमेंट लंबे समय में बेहतर ग्रोथ देते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications