नई दिल्ली, दिसंबर 14। म्यूचुअल फंड आज के समय में काफी पसंद किया जाने वाला निवेश विकल्प है। जहां तक पैसा लगाने की बात है तो म्यूचुअल फंड में एसआईपी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। कोई भी हर महीने छोटी बचत को मासिक आधार पर निवेश करके आसानी से एक बड़ा लाखों रु का फंड तैयार कर सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप रोजाना 150 रुपये की बचत कर पाते हैं तो म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करें। आप लंबी अवधि में काफी तगड़ा फंड तैयार कर लेंगे। आगे जानिए इस प्लान की पूरी गुणा-गणित।
कैसे तैयार होगा मोटा फंड
आप डेली 150 रु बचा कर आसानी से 10 साल में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का फंड भी बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूचुअल फंड की कई स्कीमें हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में 12 फीसदी से 15 फीसदी और बल्कि इससे अधिक रिटर्न भी दिया है। अगर सालाना रिटर्न 20 फीसदी हो तो आप सिर्फ 150 रु रोज बचा कर 10 साल में 17.20 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।
ये है गुणा-गणित
अगर कोई रोज 150 रुपये बचाता है तो उसकी बचत हर महीने होगी 4,500 रुपये। अगर आप हर महीने 4,500 रुपये एसआईपी में निवेश करते हैं तो सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस तरह आप 10 साल में 10.45 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर लेंगे। अगर सालाना रिटर्न 15 फीसदी रहता है तो यह फंड 12.54 लाख रुपये तक हो सकता है।
ये है बेस्ट 10 स्कीम
ऐसी कई स्कीमें हैं, जिनका रिटर्न पिछले 10 साल में 25 फीसदी से अधिक रहा है। जैसे कि मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड का 10 साल का वार्षिक रिटर्न 26 प्रतिशत से अधिक रहा है। इसी तरह निप्पॉन इंडिया ईटीएफ बैंक बीईएस ने 10 साल में 16 फीसदी से ज्यादा का भारी भरकम रिटर्न दिया है। जानकार बताते हैं कि एसआईपी निवेश का एक व्यवस्थित तरीका है। पिछले 10 साल में कई ऐसे फंड हैं, जिनका सालाना एसआईपी रिटर्न 12 फीसदी से ज्यादा रहा है। इसमें निवेशक को सीधे बाजार के जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता है।
100 रु से करें शुरुआत
एसआईपी की खासियत यह है कि आप महज 100 रुपये प्रति माह से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके जरिए आप आराम से निवेश की आदत डाल सकते हैं, जोखिम को कम रख सकते हैं और बढ़िया रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
लगातार जारी रखें एसआईपी
जानकार यह भी कहते हैं कि शेयर बाजार में गिरावट आए तो एसआईपी न रोकें। यदि आप गिरावट के दौरान एसआईपी रोकते हैं तो आपको कम लागत पर ज्यादा म्यूचुअल फंड्स यूनिट खरीदने का फायदा नहीं मिलेगा। गिरावट के दौरान एसआईपी न रोकने पर आपको अधिक यूनिट्स प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसलिए आपके रिटर्न में वृद्धि होगी। क्योंकि जब मार्केट चढ़ेगी तो आपकी यूनिट्स की वैल्यू भी बढ़ेगी। एक और बात का ध्यान रखें कि बढ़िया फंड चुनने के लिए उसके 5 से 10 साल का प्रदर्शन देखें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
