नई दिल्ली, मई 11। म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) कहलाता है। आमतौर पर इसे सिप के नाम भी जाना जाता है। सिप म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार सिप माध्यम से निवेश करने में जोखिम कम होता है और ज्यादा लाभ की संभावना अधिक होती है। अगर कोई व्यक्ति 1000 रुपये महीने का भी सिप माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करे तो इससे लाखों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

पहले जानिए सिप के बारे में
जैसे बैंक या पोस्ट आफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) होता है, ठीक वैसे ही सिप होती है। इसमें बस कुछ विशेषताएं और जुड़ी होती हैं। आमतौर पर म्यूचुअल फंड में न्यूनतम 500 रुपये या 1000 रुपये की सिप शुरू हो सकती है। यह सिप कितने भी समय के लिए शुरू की जा सकती है। इसे कभी भी बंद कराया जा सकता है, या समय खत्म होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने पर कोई पेनाल्टी नहीं लगाती है। इसके अलावा सिप में निवेश वाली रकम को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसा करने पर भी कोई पेनाल्टी नहीं लगती है।
आइये अब जानते हैं कि 1000 रुपये की सिप से कितने लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। अंत में देखिए सिप माध्यम से सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं के नाम।
पहले जानें 10 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा
म्यूचुअल फंड में कितने भी समय के लिए सिप हो सकती है। अगर आप 1000 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में शुरू करें तो 10 साल में ही यह 2 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
-10 साल में अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 1.84 लाख रुपये का फंड।
-10 साल में अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 2.06 लाख रुपये का फंड।
-10 साल में अगर 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 2.32 लाख रुपये का फंड।
जानिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी में कितना तैयार होता फंड
-10 साल में अगर 6 फीसदी का औसत ब्याज मिलता तो बैंक या पोस्ट आफिस की आरडी में तैयार होगा 1.64 लाख रुपये का फंड।
अब जानें 15 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा
अगर आप 1000 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में शुरू करें तो 15 साल में ही यह 5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
-15 साल में अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 3.48 लाख रुपये का फंड।
-15 साल में अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 4.17 लाख रुपये का फंड।
-15 साल में अगर 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 5.04 लाख रुपये का फंड।
जानिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी में कितना तैयार होता फंड
-15 साल में अगर 6 फीसदी का औसत ब्याज मिलता तो बैंक या पोस्ट आफिस की आरडी में तैयार होगा 2.92 लाख रुपये का फंड।
अब जानें 20 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा
अगर आप 1000 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में शुरू करें तो 20 साल में ही यह 10 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
-20 साल में अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 5.92 लाख रुपये का फंड।
-20 साल में अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 7.65 लाख रुपये का फंड।
-20 साल में अगर 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 9.99 लाख रुपये का फंड।
जानिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी में कितना तैयार होता फंड
-20 साल में अगर 6 फीसदी का औसत ब्याज मिलता तो बैंक या पोस्ट आफिस की आरडी में तैयार होगा 4.64 लाख रुपये का फंड।
अब जानें 25 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा
अगर आप 1000 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में शुरू करें तो 25 साल में ही यह 19 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
-25 साल में अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 9.57 लाख रुपये का फंड।
-25 साल में अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 13.37 लाख रुपये का फंड।
-25 साल में अगर 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 18.97 लाख रुपये का फंड।
जानिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी में कितना तैयार होता फंड
-25 साल में अगर 6 फीसदी का औसत ब्याज मिलता तो बैंक या पोस्ट आफिस की आरडी में तैयार होगा 6.96 लाख रुपये का फंड।
अब जानें 30 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा
अगर आप 1000 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी स्कीम में शुरू करें तो 30 साल में ही यह 35 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
-30 साल में अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 15 लाख रुपये का फंड।
-30 साल में अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 22.79 लाख रुपये का फंड।
-30 साल में अगर 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार होगा 35.29 लाख रुपये का फंड।
जानिए बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी में कितना तैयार होता फंड
-30 साल में अगर 6 फीसदी का औसत ब्याज मिलता तो बैंक या पोस्ट आफिस की आरडी में तैयार होगा 10 लाख रुपये का फंड।
ये हैं सिप माध्यम से सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई स्मॉल कैप ने पिछले 10 साल में औसतन 24.43 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 43.13 लाख रुपये होगी।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 22.96 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 39.86 लाख रुपये होगी।
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 20.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 34.03 लाख रुपये होगी।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 19.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 33.43 लाख रुपये होगी।
एक्सिस मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
एक्सिस मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 19.35 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 32.86 लाख रुपये होगी।
इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 17.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 30.41 लाख रुपये होगी।
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 17.79 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 30.22 लाख रुपये होगी।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन 15.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 37.16 लाख रुपये होगी।


Click it and Unblock the Notifications