Mutual Fund; SIP; Investment Plan 2025: हर इंसान की इच्छा होती है कि लॉन्ग टर्म मे उनके पास बहुत सारा पैसा हो और उसकी लाइफ आरामदायक हो... इसके लिए जरूरी है कि सही समय पर सही रणनीति के साथ निवेश योजना अपनाएं, लेकिन जब बात इनवेस्टमेंट की होती है तो लोगों को समझ नहीं आता कि कहां निवेश करें और कहां नहीं...और कैसे निवेश करें...

तो चलिए आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में SIP के ज़रिए निवेश के बारे में बताते हैं। म्यूचुअल फंड में SIP के ज़रिए निवेश करना एक अच्छा विकल्प माना जाता हैं। SIP के ज़रिए किसी म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट कर आप लॉन्ग टर्म में अच्छा पैसा बना सकते हैं। SIP की खास बात यह है कि आप इसमें कम बजट में निवेश की शुरुआत कर सकते है और अच्छा मुनाफा बना सकते है। SIP के ज़रिए निवेश करना एक ऐसा ऑप्शन है जिससे 1000 रुपये की एक छोटी सी मासिक बचत के ज़रिए भी आप लॉन्ग टर्म में एक मोटा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं।
SIP के ज़रिय किसी बेहतर म्यूचुअल फंड में निवेश पर आपको आमतौर पर औसतन 12-15 प्रतिशत की दर से सालाना रिटर्न मिल जाते हैं। वहीं लंबी अवधि के निवेश पर आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे आपकी निवेश राशि समय बढ़ने के साथ कई गुना बढ़ जाती है।
SIP से कैसे बनेगा 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस
मान लेते हैं कि आपकी आयु अभी 25 साल है और आप हर महीने 1000 रुपये की SIP करते हैं... यह प्रक्रिया आप अपने रिटायरमेंट आयु यानी 60 साल तक जारी रखते हैं। ऐसे में निवेश की कुल अवधि 35 साल हुआ और इस दौरान आपके द्वारा कुल निवेशित राशि 4.20 लाख रुपये होगी। अगर आपको 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 60 साल बाद आपके पास 50 लाख रुपये का कॉर्पस हो जाएगा जबकि 15 फीसदी का रिटर्न मिलने पर यह राशि 1 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि किसी भी स्कीम में निवेश से पहले उसके बारे में जरूरी अध्ययन और किसी मार्कट एक्सपर्ट या वित्तीय जानकार से राय जरूर लेनी चाहिए। साथ में SIP में निवेश के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाना चाहिए कि आप अनुशासन के साथ तय तारीख में लगातार निवेश को जारी रखें। तभी इस तरह के मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications