SIP Calculation: म्यूचुअल फंड निवेशकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. क्योंकि इसमें कम समय में ही आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. अगर आप म्यूचुअल फंड के एसआईपी (SIP) में हर महीने 3000 रुपये निवेश करते हैं, तो 30 साल में एक करोड़ रुपये फंड पा सकते हैं. चलिए इसकी पूरी कैलकुलेशन को समझते हैं.

म्यूचुअल फंड में आपके पोर्टफोलियो (Portfolio) को रि-बैलेंसिग करके मार्केट रिस्क को कम किया जाता है. आपका पोर्टफोलियो प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है. इसलिए आपको शेयर बाजार के मुकाबले म्यूचुअल फंड में रिस्क कम होता है.
आज हम आपको बताएंगे कि हर महीने 3000 रुपये निवेश करने पर कितने सालों में एक करोड़ रुपये मिलेंगे.
कितने सालों में मिलेंगे एक करोड़ रुपये?
अगर आप हर महीने म्यूचुअल फंड एसआईपी में 3000 रुपये निवेश करते हैं, तो 30 सालों में 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के दर एक हिसाब से आपको 1,05,89,741 करोड़ रुपये मिलते हैं. इन 30 सालों में निवेशक की कुल जमा राशि 10,80,000 होगी. वहीं बाकि की बची राशि उसे रिटर्न में मिलेगी.
अगर आप हर महीने 3000 रुपये जमा करते हैं, तो आपको 30 सालों में 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के साथ 95,09,741 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिल जाएंगे.
वहीं अगर कोई निवेशक हर साल 3000 रुपये में 5 फीसदी निवेश बढ़ाता है, तो वे कम समय में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकता है. इसके अलावा अगर आप हर साल अपनी निवेश रकम को 10 फीसदी बढ़ाते है, तो बहुत जल्द 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते है.
इस तरीके से 30 सालों में 1 करोड़ रुपये की राशि जमा कर सकते हैं.
क्या होती है एसआईपी?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) को शॉर्ट फॉर्म में एसआईपी कहा जाता है. एसआईपी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो छोटे निवेश के साथ शुरू करना चाहते है. यह भी कह सकते है कि जो लोग बड़ी राशि को एकमुश्त निवेश नहीं कर पातें.
एसआईपी को आप हर महीने 500 रुपये की छोटे निवेश के साथ शुरू कर सकते है. इसके अलावा सैलरी बढ़ने के साथ साथ आप निवेश राशि को भी बड़ा सकते हैं. वहीं एसआईपी के माध्यम से डिजिटल गोल्ड में भी निवेश किया सकता है. एसआईपी के जरिए आप मात्र 1 रुपये से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं.
एसआईपी कैसे काम करता है?
एसआईपी में एक बार निवेश करने के बाद आपके बैंक खाते से हर महीने ऑटोमेटिक तरीके से पैसे डेबिट हो जाते हैं. आप एसआईपी के जरिए अपने मनपसंद म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. जैसे ही आपके खाते से पैसे डेबिट होते है, आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के हिसाब से कुछ यूनिट मिलते हैं.
यह यूनिट उस दिन के नेट एसेट वैल्यू पर निर्भर करती है. ये नेट एसेट वैल्यू हर दिन बदलती रहती है. इस तरीके से आप म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए पैसा बनाते है.
यह भी पढ़े: DGGI Tax:भारत ने किया 3000 करोड़ का टैक्स माफ, विदेशी शिपिंग कंपनियों को मिली बड़ी राहत
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
