नयी दिल्ली। क्या आपको कहीं से एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है? आप शायद इस सवाल को ही गलत समझें, क्योंकि भारत में आम तौर पर लोग 8-9 फीसदी ब्याज दर को ही बहुत समझते हैं। मगर ऐसा एक ऑप्शन हैं, जहां एक साल में 100 फीसदी नहीं बल्कि 170 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न मिला है। यह ऑप्शन है म्यूचुअल फंड। म्यूचुअल फंड की ऐसी 5 स्कीमें हैं, जिन्होंने बीते एक साल में काफी तगड़ा प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को 170 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है। ऐसी किसी स्कीम में यदि किसी निवेशक ने 1 साल पहले 3 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी वो राशि अब 8.10 लाख रु से भी ज्यादा हो गयी होगी। आइए जानते इन स्कीमें के नाम।
आईसीआईसीआई प्रू़डेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
आईसीआईसीआई प्रू़डेंशियल टेक्नोलॉजी फंड ने पिछले एक साल में 170.14 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी किसी निवेशक ने अगर 1 साल पहले 3 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश की गई रकम आज की तारीख में लगभग 8.10 लाख रु से भी ज्यादा हो गयी होगी। यही वो स्कीम है, जिसमें 1 साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया। इस स्कीम ने 6 महीनों में 35.61 फीसदी और तीन महीनों में 12.55 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एबीएसएल डिजिटल इंडिया फंड
रिटर्न देने के मामले में एबीएसएल डिजिटल इंडिया फंड भी काफी आगे रहा। इस फंड ने एक साल में 147.77 फीसदी का रिटर्न दिया है। ध्यान रहे कि यदि आप 147 फीसदी रिटर्न एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम से प्राप्त करना चाहें तो इसमें एक दशक से अधिक का समय लग सकता है। मगर एबीएसएल डिजिटल इंडिया फंड ने ये काम 1 साल में कर दिया। इस स्कीम ने 6 महीनों में 36.41 फीसदी और तीन महीनों में 13.35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
टाटा डिजिटल इंडिया फंड
टाटा डिजिटल इंडिया फंड ने भी 1 साल में काफी मुनाफा कराया है। इस फंड ने एक साल में 135.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 6 महीनों में 36.03 फीसदी और तीन महीनों में 13.09 फीसदी का रिटर्न दिया है। बता दें कि जिन स्कीमों की डिटेल हम दे रहे हैं उनके तीन महीनों का रिटर्न ही एफडी जैसे विकल्प की तुलना में कहीं अधिक है।
फ्रैंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड
फ्रैंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड ने भी एक साल में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। एक साल में फ्रैंकलिन टेक्नोलॉजी फंड ने 122.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसके 6 महीनों का रिटर्न 30.27 फीसदी और तीन महीनों का रिटर्न 7.89 फीसदी रहा है। 1 साल में 122.14 फीसदी रिटर्न के हिसाब से किसी भी निवेशक को 1 लाख रु पर 1.22 लाख रु का फायदा हुआ।
एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड
आखिर में बात करते हैं एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड की। एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड ने 1 साल में निवेशकों को 113.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में इस स्कीम ने 31.38 फीसदी और तीन महीनों में 11.56 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
