नई दिल्ली, अप्रैल 18। निवेश के लिहाज से म्यूचुअल फंड सबसे बढ़िया ऑप्शनों में से एक है। यहां बढ़िया रिटर्न की उम्मीद रहती है। साथ ही पैसा भी सुरक्षित रहता है। इसी के चलते अब पहले की तुलना में ज्यादा लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। आज के समय में ऐसी कई ऐप हैं, जिनके जरिए आप मोबाइल से ही घर बैठे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड की ऐसी ढेर सारी स्कीमें हैं, जिन्होंने बीते 3 और 6 महीने या साल भर में तगड़ा रिटर्न दिया है। निवेशक ऐसी स्कीमों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। यहां हम आपको ऐसी कुछ शानदार स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते एक साल में 86 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
मिरे एसेट मिडकैप फंड
मिरे एसेट मिडकैप फंड एक शानदार स्कीम रही है। मिरे एसेट मिडकैप फंड ने पिछले एक साल में 85.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम से इतना रिटर्न हासिल करने में आपको कई साल लग जाएंगे। वहीं पिछले 6 महीनों में देखें तो मिरे एसेट मिडकैप फंड से निवेशकों को 42 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस फंड का 3 महीनों का रिटर्न 8.77 फीसदी रहा है। इस तीन महीनों का रिटर्न भी 1 साल की एफडी से बेहतर है।
मिरे एसेट फोकस्ड फंड
मिरे एसेट फोकस्ड फंड ने भी बीते एक साल में निवेशकों को काफी बढ़िया मुनाफा कराया है। मिरे एसेट फोकस्ड फंड ने बीते एक साल में 76.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को 1 लाख रु पर करीब 77 हजार रु का मुनाफा हुआ है। वहीं 6 महीनों में मिरे एसेट फोकस्ड फंड का रिटर्न 28.09 फीसदी और तीन महीनों में 4.18 फीसदी रहा है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड भी एक साल से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। इस फंड ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड ने तीन महीनों में निवेशकों को 4.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 29.69 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 71.59 फीसदी रहा है। बता दें कि म्यूचुअल फंड में आपका एक्सपर्ट पूरी जानकारी और रिसर्च के साथ निवेश किया जाता है। ये पैसा एक्सपर्ट निवेश करते हैं।
बड़ौदा मल्टी कैप फंड
बड़ौदा मल्टी कैप फंड का एक साल का रिटर्न शानदार रहा है। इस फंड ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है। बड़ौदा मल्टी कैप फंड ने तीन महीनों में निवेशकों को 4.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 30.30 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 61.67 फीसदी रहा है। 2021 में देखें तो अब तक इस फंड ने 8.26 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड का 6 महीनों का रिटर्न भी अच्छा रहा है। फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 28.09 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड का पिछले 3 महीनों का रिटर्न 3.21 फीसदी रहा है। बात 1 साल की करें तो इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड ने एक साल में 58.14 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications