नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड कंपनियां हर कुछ दिन में नयी-नयी स्कीम लॉन्च करती रहती हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम बेसिक तौर पर दो तरह की होती हैं, जिनमें इक्विटी और डेब्ट शामिल हैं। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसी स्कीम की तलाश जरूर करें जिसने बीते सालों में तगड़ा रिटर्न दिया हो। ऐसी ढेर सारी योजनाएं हैं, जिन्होंने पिछले 1-2 सालों में निवेशकों की जम कर कमाई कराई है। यहां हम आपको ऐसी ही बढ़िया योजनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 47 फीसदी तक रिटर्न दिया है। 47 फीसदी रिटर्न एफडी के मुकाबले करीब 7 गुना है। इस समय एफडी पर करीब 6-7 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है।
मिरेई एसेट मिडकैप फंड
ये फंड 29 जुलाई 2019 को लॉन्च हुआ था। लॉन्च के बाद से अब तक मिरेई एसेट मिडकैप फंड ने 37.92 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में इस फंड से 38 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु का निवेश इस समय 1.38 लाख रु हो गया, जबकि 10 हजार रु की मासिक एसआईपी का निवेश अब तक 1.76 लाख रु हो गया। इस फंड में आप 5000 रु के निवेश के बाद हर महीने कम से कम 1000 रुपये की एसआईपी कर सकते हैं। इस फंड के पास प्रमुख शेयरों में फेडरल बैंक, एसआरएफ, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और नैटको फार्मा शामिल हैं।
प्रिंसिपल मिडकैप फंड
ये फंड 30 दिसंबर 2019 को लॉन्च हुआ था। लॉन्च के बाद से अब तक प्रिंसिपल मिडकैप फंड ने 33.32 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में इस फंड से 28 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु का निवेश इस समय 1.28 लाख रु हो गया, जबकि 10 हजार रु की मासिक एसआईपी का निवेश अब तक 1.64 लाख रु हो गया। इस फंड में आप 5000 रु के निवेश के बाद हर महीने कम से कम 500 रुपये की एसआईपी कर सकते हैं। इस फंड के पास प्रमुख शेयरों में फेडरल, पॉलीकैब इंडिया, आईसीआईसीआी बैंक, एसबीआई और अशोक लेलैंड शामिल हैं।
बीओआई एएक्सए स्मॉलकैप फंड
ये फंड 19 दिसंबर 2018 को लॉन्च हुआ था। लॉन्च के बाद से अब तक बीओआई एएक्सए स्मॉलकैप फंड ने 31.35 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में इस फंड से 47 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु का निवेश इस समय 1.47 लाख रु हो गया, जबकि 10 हजार रु की मासिक एसआईपी का निवेश अब तक 1.71 लाख रु हो गया। इस फंड में आप 5000 रु के निवेश के बाद हर महीने कम से कम 1000 रुपये की एसआईपी कर सकते हैं। इस फंड के पास प्रमुख शेयरों में ईपीएल, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज, गैलेक्सी सरफैक्टेंट्स, डिक्सॉन टेक्नोलॉजी और इंडिया मार्ट इंटरमेश शामिल हैं।
प्रिंसिपल स्मॉलकैप फंड
प्रिंसिपल स्मॉलकैप फंड 13 मई 2019 को लॉन्च हुआ था। लॉन्च के बाद से अब तक प्रिंसिपल स्मॉलकैप फंड ने 31.36 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में इस फंड से 38 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु का निवेश इस समय 1.42 लाख रु हो गया, जबकि 10 हजार रु की मासिक एसआईपी का निवेश अब तक 1.73 लाख रु हो गया। इस फंड में आप 5000 रु के निवेश के बाद हर महीने कम से कम 500 रुपये की एसआईपी कर सकते हैं। इस फंड के पास प्रमुख शेयरों में टाटा इलेक्सी, डिक्सन टेक्नोलॉजी, सीएट, अल्काइल एमाइंस केमिकल्स और पर्सिस्टेंस सिस्टम शामिल हैं।
म्यूचुअल फंड के निवेश पर लोन
बैंकों से म्यूचुअल फंड्स पर लोन लिया जा सकता है। इक्विटी शेयरों पर लोन की तरह आप म्यूचुअल फंड पर लोन सकते हैं। म्यूचुअल फंडों पर डिजिटल लोन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अगर आप म्यूचुअल फंड पर डिजिटल लोन लेते हैं तो ऑनलाइन किसी भी बैंक के पास म्यूचुअल फंड्स को गिरवी रखना होगा। इससे आपको तुरंत लोन के रूप में ओवरड्राफ्ट मिल जाएगा। इससे आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं को बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। म्यूचुअल फंड पर लोन के लिए बैंकों में अधिकतम और न्यूनतम राशि तय होती है। एसबीआई इक्विटी म्यूचुअल फंड पर अधिकतम 20 लाख रुपये और न्यूनतम 20,000 रु का लोन दे देता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
