नयी दिल्ली। बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड की तरफ निवेशकों का ध्यान जितना बढ़ा है, उतना ही अधिक म्यूचुअल फंड स्कीमों ने बढ़िया रिटर्न दिया है। बढ़िया रिटर्न के चलते निवेशकों के हौंसले बुलंद हैं। निवेशकों की तरफ से अच्छे रेस्पोंस के मद्देनजर ही म्यूचुअल फंड कंपनियां नयी-नयी स्कीमें पेश करती रहती हैं। कुल मिला कर म्यूचुअल फंड निवेश के लिहाज से एक परफेक्ट ऑप्शन बन चुका है। यहां बढ़िया रिटर्न की गुंजाइश रहती है। अच्छी बात यह है कि आप जितने लंबे समय के लिए निवेश करेंगे उतने अधिक रिटर्न की उम्मीद रहेगी। जैसे कि पिछले एक साल में कई ऐसी स्कीमें रहीं, जिन्होंने निवेशकों को करीब 79 फीसदी तक रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न 1 साल में आपको शायद कहीं और न मिले। आइए जानते हैं स्कीमों के नाम।
महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप बढ़त योजना
महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप बढ़त योजना एक शानदार स्कीम है। महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप बढ़त योजना ने पिछले एक साल में 78.62 फीसदी का रिटर्न दिया है। एफडी से इतना रिटर्न हासिल करने में आपको काई साल का समय लग सकता है। वहीं पिछले 6 महीनों में देखें तो महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप बढ़त योजना से निवेशकों को 37.79 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस फंड का 3 महीनों का रिटर्न 14.12 फीसदी रहा है।
बीएनबी पारिबा मल्टी कैप फंड
बीएनबी पारिबा मल्टी कैप फंड ने एक साल में निवेशकों को काफी बढ़िया मुनाफा कराया है। बीएनबी पारिबा मल्टी कैप फंड ने एक साल में 63.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को 1 लाख रु पर 63 हजार रु से भी अधिक का मुनाफा हुआ है। वहीं 6 महीनों में बीएनबी पारिबा मल्टी कैप फंड का रिटर्न 33.40 फीसदी और तीन महीनों में 9.72 फीसदी रहा है।
बड़ौदा मल्टी कैप फंड
बड़ौदा मल्टी कैप फंड भी एक साल से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। इस फंड ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। बड़ौदा मल्टी कैप फंड ने तीन महीनों में निवेशकों को 10.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 36.77 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 71.42 फीसदी रहा है। बता दें कि म्यूचुअल फंड में निवेशकों का पैसा एक्सपर्ट पूरी जानकारी और रिसर्च के साथ निवेश करते हैं।
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड
इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड का 6 महीनों का रिटर्न भी काफी शानदार रहा है। फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 31.99 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड का पिछले 3 महीनों का रिटर्न 9.21 फीसदी रहा है। बात 1 साल की करें तो इनवेस्को इंडिया मल्टीकैप फंड ने एक साल में 73.87 फीसदी का रिटर्न दिया है।
किस तरह करें निवेश
म्यूचुअल फंड में से पैसा निकालने में कभी भी जल्दी न करें। सही मायनों में म्यूचुअल फंड एक लंबी अवधि वाला निवेश ऑप्शन है। इसलिए जब तक आपको सही मुनाफा न मिले तो निवेश जारी रखना चाहिए। दूसरी अहम चीज है टार्गेट। यदि आप किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश कर रहे हैं तो फिर उसके पूरा होने से पहले पैसा निकालने का सवाल ही नहीं खड़ा होता। हां यदि आपकी स्कीम निगेटिव रिटर्न दे जानकार तुरंत ऐसी स्कीम से निकलने की सलाह देते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications