
Mutual Fund : म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर जोखिम हो सकता है, लेकिन मासिक एसआईपी (सिस्टैमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान) निवेशक के लिए जोखिम कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेश की अवधि के दौरान मिलने वाला इक्विटी रिटर्न एवरेज हो जाता है। इसलिए, लंबी अवधि के निवेशक के लिए, म्यूचुअल फंड एसआईपी एक अच्छा निवेश विकल्प है, जिसे कोई भी किसी भी समय शुरू कर सकता है। एसआईपी निवेशक को तेजी या मंदी के बारे में भी परेशान होने की जरूरत नहीं होती। एसआईपी के जरिए आप कितना निवेश करके 50 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं, उसकी जानकारी हम आपको यहां देंगे।
15x15x15 का रूल है अहम
टैक्स और निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबी अवधि के म्यूचुअल फंड निवेशक को म्यूचुअल फंड के 15x15x15 नियम का जरूर पता होना चाहिए। इस नियम के अनुसार एक निवेशक 15 साल तक निवेश करने के बाद अपनी एसआईपी पर 15 फीसदी रिटर्न पाने की उम्मीद कर सकता है। यहां तीसरा 15 है हर महीने 15 हजार रु निवेश करने के लिए। इससे आप 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं।
सालाना आधार पर बढ़ाएं एसआईपी
हालांकि निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेप-अप स्ट्रेटेजी का उपयोग करें। इस स्ट्रेटेजी के तहत आप सालाना इनकम बढ़ने पर उसी अनुपात में अपनी एसआईपी राशि बढ़ाते हैं। इस ट्रिक से अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में भी मासिक एसआईपी शुरू कर रहा है, तो वह रिटायरमेंट के समय तक 50 करोड़ रुपये जमा कर सकता है, बशर्ते कि मासिक एसआईपी में वार्षिक स्टेप-अप को अनुशासित तरीके से बरकरार रखा जाए।
10 फीसदी स्टेप-अप का उपयोग
आम तौर पर जानकार 10 प्रतिशत वार्षिक स्टेप-अप (हर साल अपनी मासिक एसआईपी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी) की सलाह देते हैं। लेकिन, 30 वर्षों में 50 करोड़ रु के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, निवेशक को 30 वर्षों की निवेश अवधि में 15 प्रतिशत सालाना ग्रोथ करने की सलाह दी जाती है। इन सालों में म्यूचुअल फंड से कम से कम 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
ऐसे बनेंगे 50 करोड़ रु के मालिक
म्यूचुअल फंड रिटर्न कैलकुलेटर के अनुसार 30 सालों में 50 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए पूरी अवधि (30 साल) के दौरान सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वार्षिक स्टेप-अप का उपयोग करना होगा। यानी हर साल एसआईपी राशि में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी। 15 प्रतिशत रिटर्न मानते हुए एक निवेशक को मासिक एसआईपी शुरू करने के लिए 21,000 रु प्रति माह की आवश्यकता होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो म्यूचुअल फंड निवेशक 21,000 रु मासिक एसआईपी के जरिए 30 वर्षों में 50 करोड़ रु के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद कर सकता है। पर इसके लिए सालाना आधार पर अपनी एसआईपी राशि में 15 फीसदी का इजाफा करना होगा।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
