नई दिल्ली, अक्टूबर 03। एलआईसी म्यूचुअल फंड के मुताबिक एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड या एलआईसीएमएफ मल्टीकैप लॉन्च होने जा रहा है। इसे 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 20 अक्टूबर, 2022 को इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) समाप्त हो जाएगा। यानी आपको इसमें निवेश करने के लिए 20 अक्टूबर तक का मौका मिलेगा। एनएफओ 15 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। 2 नवंबर, 2022 को, यह योजना सब्सक्रिप्शन के लिए फिर से खुल जाएगी। यदि आप किसी म्यूचुअल फंड में शुरू से निवेश करना चाहते हैं तो एक अच्छा मौका हो सकता है।
एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड
एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड के नाम से जाने जाने वाले इस ओपन-एंडेड इक्विटी निवेश व्हीकल में जो पैसा आएगा उसे एलआईसी सभी तरह की मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करेगी। अनुमान है कि एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में से प्रत्येक में 25-25% निवेश करेगा। बाकी 25% को फंड मैनेजर अपने हिसाब से निवेश करेगा।
कम से कम कितना निवेश
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड के अनुशासित डायवर्सिफिकेशन का फोकस लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप फंडों पर है। सभी ऑप्शनों और सब-ऑप्शनों में डायरेक्ट प्लान और रेगुलर प्लान सहित प्रत्येक योजना के लिए न्यूनतम सब्सक्रिप्शन फीस 5,000 रुपये है। इसके बाद आप 1 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं।
कितना होगा एडिश्नल निवेश
एडिश्नल निवेश 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है। न्यूनतम रिडम्पशन राशि (निकासी राशि) 500 रुपये या खाते के बैलेंस में से जो भी कम होगा, वो राशि होगी।
स्कीम स्विच करने वालों के लिए नियम
उन निवेशकों के लिए जो मौजूदा एलआईसी म्यूचुअल फंड योजनाओं में से इस योजना में स्विच करना चाहते हैं (लॉक-इन अवधि के खत्म होने के बाद, यदि कोई हो) तो ऐसे निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रु है। उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। यदि कोई निवेशक एलआईसी म्यूचुअल फंड की किसी भी मौजूदा योजना से "सारी यूनिट्स" इस योजना में ट्रांसफर करता है तो न्यूनतम निवेश राशि की आवश्यकता नहीं है।
एनएफओ के दौरान स्विच का नियम
एनएफओ के दौरान यदि आप स्विच रिक्वेस्ट करते हैं तो उसे एनएफओ आवंटन डेट पर मैनेज किया जाएगा और आखिरी दिन दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। मैक्रो बेस्ड वैल्यूएशन चेक (एमवीसी), जिसे एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड ने आंतरिक रूप से डेवलप किया है, इसकी निवेश रणनीति के आधार के रूप में काम करेगा, जिसे बाद में बदलते मैक्रो वैरिएबल को प्रतिबिंबित करने के लिए एडजस्ट किया जाएगा। आवंटन की तारीख से पांच (पांच) बिजनेस दिनों के बाद से, यूनिट्स को एनएवी से संबंधित कीमतों पर खरीदा या रि़डीम किया जा सकता है। पर यदि इस पर कोई चार्ज हुआ तो वो देना होगा। जिस दिन म्यूचुअल फंड रिडम्पशन की रिक्वेस्ट को स्वीकार करता है, उस दिन के 10 कारोबारी दिनों के भीतर, पैसा दे दिया जाएगा। बता दें कि एलआईसी म्यूचुअल फंड की स्थापना 20 अप्रैल 1989 को भारत की सरकारी कंपनी एलआईसी द्वारा की गई थी। भारत के प्रमुख और सबसे भरोसेमंद ब्रांड की सहयोगी कंपनी होने के नाते, एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट सेगमेंट में प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications