नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड में एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए पैसा लगाने वाले निवेशकों को उनके सब्र का फल मिल गया। जो लोग बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले 10 वर्षों से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में एसआईपी जारी रखे हुए हैं, उन्हें अब अपने निवेश पर जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है। बजट के बाद कई दबाव वाले शेयरों और सेक्टरों में निवेशक जम कर पैसा लगा रहे हैं, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 51,000 और 15,000 के स्तर को पार कर गए। इससे इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं के रिटर्न बढ़िया हो गए हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ म्यूचुअल फंड योजनाओं की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों का पैसा तीन गुने से अधिक कर दिया।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड
इस लार्ज और मिड कैप फंड ने एसआईपी निवेश पर पिछले 10 वर्षों में 23.16 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) जनरेट की है। इसका मतलब है कि अगर आपने 4 फरवरी 2011 को इस फंड में 1,000 रुपये की मासिक एसआईपी शुरू की और अब तक जारी रखा तो उस निवेश का मूल्य 4.09 लाख रुपये होगा, जो कि तीन गुना से अधिक है। जबकि आपने इस दौरान 1,20,000 रुपये का निवेश किया होगा। फंड के पोर्टफोलियो में 60 स्टॉक हैं, जिनमें से 48 फीसदी लार्ज-कैप स्टॉक हैं। फंड के पास बड़े शेयरों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं।
एसबीआई स्मॉलकैप फंड
एसआईपी निवेश पर इस फंड का 10-वर्षीय वार्षिक रिटर्न 23.15 फीसदी रहा, जबकि पूर्ण रिटर्न 241 फीसदी रहा। इसका मतलब 4 फरवरी 2011 को इस फंड में 1,000 रुपये मासिक की एसआईपी आज 4.09 लाख रुपये हो गयी होगी। यह एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रमुख फंड्स में से एक है, जिसकी 78 फीसदी राशि स्मॉल कैप शेयरों में निवेश की गयी है। फंड के प्रमुख शेयरों में एल्गी इक्विप्मेंट्स, जेके सीमेंट्स और ब्लू स्टार जैसे अहम शेयर शामिल हैं।
केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड
इस लार्ज और मिडकैप फंड ने पिछले 10 साल की अवधि में 195 फीसदी का पूर्ण एसआईपी रिटर्न और 20.46 फीसदी का सीएजीआर जनरेट किया है। यदि आपने 4 फरवरी 2011 को इस फंड में 1,000 रुपये का मासिक एसआईपी शुरू किया हो और अब तक जारी रखा हो तो निवेश का मूल्य 3.54 लाख रुपये हो गया होगा। कुल 7,313 करोड़ रुपये की एयूएम के साथ इस फंड ने अपने पोर्टफोलियो का 38 फीसदी पैसा लार्ज कैप शेयरों और 36 फीसदी मिड कैप शेयरों में निवेश किया हुआ है।
6 महीनों में कर दिया मालामाल
वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार एसबीआई ईटीएफ निफ्टी बैंक ने पिछले करीब 6 महीनों में 70 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। एसबीआई ईटीएफ निफ्टी बैंक एक ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है। एसबीआई ईटीएफ निफ्टी बैंक ने करीब 70 फीसदी पैसा लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया है।
यहां भी खूब बना पैसा
कोटक बैंकिंग ईटीएफ ने भी पिछले 6 महीनों में 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया। कोटक बैंकिंग ईटीएफ भी एक ईटीएफ ही है। कोटक बैंकिंग ईटीएफ ने कुल निवेश भारतीय शेयरों में निवेश किया है। इसमें 50 फीसदी पैसा लार्ज कैप शेयरों में लगा है। तीन महीनों में कोटक बैंकिंग ईटीएफ का रिटर्न 30.22 फीसदी रहा है। एक महीने में इस फंड ने 15.02 फीसदी मुनाफा कराया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
