नयी दिल्ली। इस समय मौजूद निवेश के सभी ऑप्शंस में म्यूचुअल फंड को बेस्ट कहा जा सकता है। इसकी 2 अहम वजह हैं। पहला यहां जोखिम कम है, क्योंकि आपका पैसा एक्सपर्ट्स और एक्सपीरियंस वाले लोग निवेश करते हैं और कमाए गए मुनाफे पर आपको रिटर्न देते हैं। दूसरे यहां मुनाफा काफी अधिक है। पैसा दोगुना करने के मामले में म्यूचुअल फंड की रफ्तार काफी तेज है। बहुत सी स्कीम हैं जिन्होंने तगड़ा रिटर्न दिया है। कुछ स्कीम हैं जिन्होंने 1 ही साल में 20-30 फीसदी से रिटर्न दिया है। जबकि कई ऐसी हैं जिनमें 5 वर्षीय सालाना रिटर्न 17 फीसदी तक रहा है। ये हर लिहाज से एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे विकल्पों के मुकाबले कहीं बेहतर है। अगर आपका इरादा म्यूचुअल फंड में निवेश करने का है तो दिवाली आपके लिए शुभ अवसर हो सकती है।
तगड़ा रिटर्न देने वाली स्कीम
पिछले 10 सालों में देखें तो एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 16.67 फीसदी, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 15.40 फीसदी, इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 12.86 फीसदी, डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 12.16 फीसदी, एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 11.77 फीसदी का रिटर्न दिया है। इनमें अधिकतम 16.67 फीसदी का रिटर्न है, जो करीब 6 सालों में ही पैसा दोगुना करने के लिए काफी है। जबकि एफडी 7-8 फीसदी के रिटर्न से पैसा दोगुना करने में 12 साल लग सकते हैं।
1 साल में 34 फीसदी तक रिटर्न
म्यूचुअल फंड्स में कई कैटेगरी होती हैं। इन्हीं में एक है मिड कैप म्यूचुअल फंड्स। इस कैटेगरी में पिछले 1 साल में कुछ फंड्स ने शानदार रिटर्न दिया है। टॉप प्रदर्शन करने वाले पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड ने पिछले एक साल में 34 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके अलावा एचडीएफसी मिड-कैप ऑपर्च्युनिटीज फंड ने पिछले एक साल में 7.46 फीसदी, डीएसपी मिडकैप फंड ने 15 फीसदी और कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ने 1 साल के अंदर 10 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।
इस जोखिम का रखें ध्यान
आम तौर पर म्यूचुअल फंड में 3 कैटेगरी होती हैं। पहली लार्ज कैप, जिसमें ज्यादातर निवेश लार्ज कैप शेयरों में किया जाता है। बाकी हैं स्मॉल और मिड कैप, जिनमें क्रमश: स्मॉल और मिड कैप शेयरों में निवेश किया जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि केवल रिटर्न न देखें, बल्कि मिड और स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश के जोखिम को समझें। ये लार्ज कैप फंड्स के मुकाबले ज्यादा जोखिम वाले होते हैं। स्मॉल और मिड कैप में तब ही निवेश करें जब आप कम से कम पांच से सात के लिए निवेश करने जा रहे हैं।
कठिन रहा समय
स्मॉल और मिड कैप इन दोनों कैटेगरियां के लिए पिछला कुछ समय कठिन रहा है। कुछ महीनों पहले तक इन दोनों कैटेगरियों में निगेटिव रिटर्न थे। लेकिन हालात बेहतर हो गए हैं और स्मॉल कैप फंड्स ने एक एवरेज के हिसाब से पिछले एक साल में 14 फीसदी और मिड कैप म्यूचुअल फंड्स ने 10 फीसदी से थोड़ा अधिक रिटर्न दिया है। अच्छे फंड्स देख कर म्यूचुअल फंड्स में थोड़े लंबे समय के लिए निवेश करना बेहतर है। एक बात और कि एक्सपर्ट्स एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सलाह देते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
