नई दिल्ली, फरवरी 3। भारत में मैन्युफैक्चर सेक्टर को सभी क्षेत्रों से बढ़ावा मिल रहा है। भारत में इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास में कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने कोटक मैन्युफैक्चरिंग-इन-इंडिया फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। ये एक ऐसा फंड है, जो मैन्युफैक्चरिंग में लगी भारत की पब्लिक लिस्टेड वाली कंपनियों में निवेश करेगा। आपको बता दें कि कोटक म्यूचुअल फंड इक्विटी-ओरिएंटेड, डेट-ओरिएंटेड, हाइब्रिड, एफएमपी, फंड ऑफ फंड्स, ईटीएफ और इंडेक्स फंड सहित कई तरह की योजनाएं ऑफर करता है। इस बीच फंड हाउस ने एक नयी स्कीम लॉन्च की है। आगे जानिए इसकी नयी स्कीम की पूरी डिटेल।
कोटक मैन्युफैक्चरिंग-इन-इंडिया-फंड
कोटक मैन्युफैक्चर-इन-इंडिया-फंड कोटक म्यूचुअल फंड हाउस का एक थीमेटिक फंड है। थीमेटिक फंड यानी ये एक खास थीम (मैन्युफैक्चरिंग में लगी भारत की पब्लिक लिस्टेड वाली कंपनियों) पर निवेश करेगा। यह एक ओपन-एंडेड फंड है जिसका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंद से संबंधित एंटरप्राइज के डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो का निर्माण करना है।
बहुत अहम है मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
यह फंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेश करेगा, जिससे निवेशकों को विकासशील भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ पैसे बनाने की क्षमता मिलेगी। फंड मैन्युफैक्चरिंग फोकस वाली फर्मों के डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करके पूंजी में वृद्धि करेगा। ये योजना उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी संबंधित उपकरणों में निवेश करेगी जो मैन्युफैक्चरिंग थीम का हिस्सा हैं और उसकी की एक्टिविटीज में लगी हुई हैं या भारत सरकार के मैन्युफैक्चर इन इंडिया कार्यक्रमों से फायदा ले रही हैं। साथ ही भारत के आयात की जगह यहीं देश में मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं।
भारत में बनी वस्तुओं में दम
भारत में बनी निर्यात वस्तुओं में देश में रोजगार को बढ़ावा देने, नए विनिर्माण संयंत्रों/सुविधाओं में निवेश करने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों के विकास में योगदान करने की क्षमता है। कोटक मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फंड का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 01 फरवरी 2022 से खुला है और 15 फरवरी 2022 को बंद होगा।
कम से कम कितना निवेश
फंड में कम से कम एप्लिकेशन राशि 5000 रु, न्यूनतम निवेश राशि 5000 रु और न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। यह फंड उन निवेशकों के लिए बढ़िया है जो अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाना चाहते हैं और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं। इस योजना के फंड मैनेजर डेब्ट और मनी मार्केट के उपकरणों में सीमित निवेश के साथ बाकी निवेश इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में करेंगे तो यह फंड उच्च जोखिम वाले निवेशकों के लिए बेहतर होगा।
एनएफओ से लगभग 115 करोड़ रुपये जुटाए
हाल ही में भारत के दूसरे सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने भारत के पहले सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के नए फंड ऑफर (एनएफओ) के माध्यम से लगभग 115 करोड़ रुपये जुटाए। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ के लिए एनएफओ 5-20 जनवरी के दौरान खुला था, जिससे यह भारत में फिजिकल चांदी और चांदी से संबंधित उपकरणों में निवेश करने वाली पहली योजना बन गई। इस बीच, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने एक सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (एफओएफ) भी लॉन्च किया था जो आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करेगा। सिल्वर एफओएफ का एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 नवंबर तक खुला रहेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
