
Mutual Fund : म्यूचुअल फंड का लंबी अवधि में बेहतर निवेश ऑप्शन होने का एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इसमें निवेशक हर महीने थोड़ा-थोड़ा फंड जमा करते हैं और फंड मैनेजर के जरिए ये पैसा स्टॉक, बॉन्ड और दूसरी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है। म्यूचुअल फंड को आम तौर पर एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, क्योंकि इनमें बेहद कम शुल्क, शानदार लिक्विडिटी, कई सिक्योरिटीज और डेब्ट, गोल्ड आदि जैसी अन्य चीजों के जरिए पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने का ऑप्शन होता है। इसमें आप कम से कम 500 रु प्रति माह से निवेश शुरू कर सकते हैं। पर आप इसमें अधिक निवेश करके 10 साल में करोड़पति भी बन सकते हैं। पर सवाल यह है कि तब आपको कितना निवेश करना होगा? यहां हम आपको उसी की सारी प्लानिंग बताएंगे।
कैसे करना होगा निवेश
जानकार मानते हैं कि 10 सालों में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए, निवेशकों को हर महीने 43,500 रुपये की एसआईपी शुरू करनी होगी। या फिर वे प्रति माह 32,000 रुपये की एसआईपी शुरू कर सकते हैं, मगर उसमें सालाना आधार पर 10 फीसदी राशि बढ़ानी होगी। इन दो तरीकों से आप 10 साल में म्यूचुअल फंड से करोड़पति बन सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां करोड़पति बनने की कैल्कुलेशन 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के आधार पर की गयी है।
एक और है तरीका
यदि आप एक साथ 32.20 लाख रु का निवेश करते हैं तो भी 10 साल में करोड़पति बन सकते हैं। यहां भी करोड़पति बनने की कैल्कुलेशन 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के आधार पर की गयी है। यानी 32.20 लाख रु एक साथ लगा कर आप करोड़पति बन जाएंगे।
4 फंड में लगाएं पैसा
जानकारों ने 4 फंड भी सुझाए हैं, जिनमें आपको प्लानिंग के साथ निवेश करना है। इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड - ग्रोथ (लार्ज कैप कैटेगरी) में कुल एसआईपी राशि का 30 फीसदी निवेश करना है। इसी तरह एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड - ग्रोथ (लार्ज एंड मिड कैटेगरी) में आपको 15 फीसदी पैसा लगाना है। मिरे एसेट मिडकैप फंड - रेगुलर - ग्रोथ (मिड कैप) या कोटक स्मॉल कैप फंड - रेगुलर - ग्रोथ (स्मॉल कैप) में 25 फीसदी और एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - ग्रोथ - में बाकी 30 फीसदी निवेश करना है।
समझिए पूरा गणित
10 सालों में 1 करोड़ रुपये जमा करने के लिए, आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए करीब 40-45 हजार रुपये प्रति माह के बीच निवेश करने की जरूरत होगी। आपको सालाना 11% -13% के सीएजीआर पर फायदा मिल सकता है। पर ध्यान रखें कि ये रिटर्न सुनिश्चित नहीं हैं। इसमें कमी-ज्यादती हो सकती है। इसका मतलब है कि आपको ज्यादा भी फायदा हो सकता है और कम भी।

कहां करें निवेश
10 साल एक लंबा समय है, इसलिए आप स्मॉल या मिड कैप-ओरिएंटेड फंड्स में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। पर लार्जकैप भी एक अच्छा और अधिक सेफ ऑप्शन हो सकता है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
