नयी दिल्ली। आज के समय में घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। आम तौर पर ये जिंदगी का सबसे बड़ा खर्चा होता है। इसके लिए मोटी रकम और प्लानिंग चाहिए। लोग घर खरीदने के लिए फंड तैयार करते हैं, जिसके लिए निवेश सबसे बेस्ट आइडिया है। सवाल ये है कि आप निवेश कहां करें। एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड को कम समय में एक अच्छा फंड बनाने के लिए सही मानते हैं। एसआईपी के जरिए आप थोड़ा-थोड़ा फंड जमा कर सकते हैं। उदारहण के लिए अब से 5 साल बाद घर खरीदने के लिए आपको 40 लाख रु चाहिए तो आप कितना पैसा हर महीने निवेश करें कि 5 साल बाद ये रकम आपके हाथ में हो। हम यहां इसी का सवाल जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि इतने कम समय में 40 लाख रु का फंड तैयार करने के लिए किन जरूरी बातों के ध्यान रखना जरूरी है।
जोखिम से होगा बचना
सबसे पहली बात तो ये कि जरूरी नहीं कि आप घर खरीदने के लिए ही 40 लाख रु या इससे ज्यादा का फंड बनाएं। आपकी जरूरतें कुछ अलग हो सकती हैं। मगर निवेश से पैसा कमाना सीखना एक अच्छा हुनर है जो आपको जरूर सीखना चाहिए। 5 साल में इतना बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपको जोखिम से बचना होगा। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ऐसी स्थिति में आप जखिम वाले म्यूचुअल फंड्स नहीं चुन सकते। इसके लिए अच्छे हाइब्रिड, डायनामिक (जिन्हें बैलेंस्ड एडवांटेज फंड कहा जाता है) या मल्टी-एसेट फंड्स में निवेश करना होगा।
मिलता है डबल डिजिट रिटर्न
इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में आम तौर पर दोहरे अंकों का रिटर्न देते हैं। हालाँकि आप इसी तरह के रिटर्न की उम्मीद उस स्थिति में नहीं कर सकते जब आप पांच साल की छोटी अवधि के लिए निवेश कर रहे हों। यदि आप इस दौरान बहुत अच्छा रिटर्न हासिल करते हैं तो आप भाग्यशाली हैं। यानी मतलब साफ है कि लंबे समय में ही बेहतर रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। अब जानते हैं कि कितना निवेश करना होगा।
हर महीने करना होगा इतना निवेश
आप अपनी एसआईपी राशि की गणना करते हुए लगभग 9-10 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। 10 फीसदी के अनुमानित वार्षिक रिटर्न के मद्देनजर 5 साल में 40 लाख रु का फंड तैयार करने के लिए आपको हर महीने लगभग 51,000 रुपये का निवेश करना होगा। ध्यान रहे कि ये एक अनुमानित गणना है। यदि आपको यह पता लगाना है कि आपको कितना निवेश करने की आवश्यकता है तो आपको एक निवेश सलाहकार की मदद लेनी पड़ सकती है। वह आपकी व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय स्थिति के बारे में पूछेगा और अपनी गणना में इस इनपुट को शामिल करेगा।
इक्विटी स्कीम में निवेश
इक्विटी स्कीम (जिनमें अधिकतर पैसा इक्विटी मार्केट में लगाया जाता है) में निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मगर यहां जोखिम अधिक रहता है। एक्सपर्ट्स निवेशकों से इक्विटी योजनाओं में तब ही निवेश करने के लिए कहते हैं जब उनके पास पांच से सात साल का निवेश करने का समय हो। बहरहाल दिवाली का खास मौका आपके लिए निवेश शुरू करने का अच्छा अवसर हो सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
