नई दिल्ली, अक्टूबर 18। देखा जाए तो मिड कैप फंड्स ने ऐतिहासिक तौर पर लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स से बेहतर रिटर्न दिया है। इससे पता चलता है कि ये स्कीमें लंबे समय में लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स से ज्यादा मुनाफा करा सकती हैं। सेबी के अनुसार ये फंड मिड-कैप फर्मों में निवेश करते हैं, जिनकी मार्केट कैपिटल 100 से 250 करोड़ रु तक होती है। मिड-कैप कंपनियों को बढ़ती आर्थिक ग्रोथ से लाभ होता रहेगा। फंड मैनेजर उनके लार्ज कैप बनने की क्षमता की उम्मीद पर पोर्टफोलियो में शामिल करते हैं। नतीजे में निवेशकों को फायदा मिलेगा। हम आपको यहां ऐसी 2 स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने 1 साल में तगड़ा रिटर्न दिया है और आगे भी मुनाफा करा सकती हैं।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
ग्रो के आंकड़ों के मुताबिक, पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का पिछले 1 साल का रिटर्न 99.88 फीसदी है और अपनी शुरुआत के बाद से इसने 22.38 फीसदी औसत सालाना रिटर्न जनरेट किया है। 99.88 फीसदी रिटर्न का मतलब है पैसा डबल। इस फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न 22.77 फीसदी, 3 साल का सालाना रिटर्न 40.15 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 44.72 फीसदी रहा है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.32 फीसदी है, जो मिड कैप कैटेगरी के ज्यादातर दूसरे फंड्स से कम ही है। फंड ने इंजीनियरिंग, फाइनेंशियल, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टरों पर फोकस किया है।
ये हैं टॉप होल्डिंग्स
एमफैसिस लिमिटेड, अशोक लीलैंड लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड इस फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। प्रदर्शन के आधार पर फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग मिली है। रिटर्न जनरेट करने के मामले में ये लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। फंड में 94.5 प्रतिशत इक्विटी होल्डिंग है और 6.5 प्रतिशत डेबट एक्सपोजर है।
एक्सिस मिडकैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
एक्सिस मिडकैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का रिटर्न पिछले 1 साल में 74.31 फीसदी रहा है और ग्रो के आंकड़ों के मुताबिक इसने शुरुआत से ही 22.44 फीसदी औसत सालाना रिटर्न जनरेट किया है। इस फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न 22.44 फीसदी, 3 साल का सालाना रिटर्न 31.92 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 37.57 फीसदी रहा है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.49 फीसदी है, जो इसी कैटेगरी के ज्यादातर दूसरे फंड्स से कम है।
इन कंपनियों में किया है निवेश
फंड का इक्विटी एक्सपोजर फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, केमिकल, सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टरों में फैला हुआ है। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, माइंडट्री लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, और एस्ट्रल पॉली टेक्निक लिमिटेड इस फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को भी 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड का 94.90 प्रतिशत पैसा इक्विटी और 4.7 प्रतिशत पैसा डेब्ट में लगा है। यदि निवेश मूल्य के 10% से अधिक को खरीदारी की तिथि से एक वर्ष के अंदर रिडीम किया जाता है, तो 1% का एग्जिट चार्ज लगेगा।
निवेश करें या नहीं
इन स्कीमों में निवेश करना या न करना पूरी तरह से आपका फैसला होगा। हम यहां केवल जानकारी मात्र दे रहे हैं। इसे खरीदने या बेचने के लिए किसी जानकार की सलाह लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications