
Mutual Fund : सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) किसी के भी लिए अपना पैसा निवेश करने का एक आकर्षक और आसान तरीका है। एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है और यह निवेशक को रेगुलर इंटरवल पर म्यूचुअल फंड स्कीम में एक तय राशि निवेश करने की सुविधा देती है। आप एक ही समय में एक मोटी रकम के बजाय महीने में एक बार या हर तिमाही में एक बार निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के जरिए निवेशकों के पास अपने मिड या लॉन्ग टर्म निवेश टार्गेट्स जैसे कि बच्चों की हायर स्टडीज, छुट्टियां मनाने, जल्दी रिटायरमेंट आदि के लिए पर्याप्त राशि हासिल करने का मौका होता है। अगर आप एकमुश्त राशि (एक बार में बड़ी रकम) का निवेश करने में सक्षम नहीं हैं, तो एसआईपी के जरिए थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं और कुछ साल बाद आपको एक साथ मोटी रकम मिल जाएगी। आज यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 10 साल के एसआईपी प्लान से 50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।
क्या कहते हैं जानकार
निवेश के मामले में जानकारों की राय बहुत अहम होती है। टैक्स और इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आपकी इनकम बढ़े तो म्यूचुअल फंड में हर साल निवेश राशि बढ़ानी चाहिए। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में सालाना आधार पर बढ़ोतरी कर सकते हैं।
इन बातों को करें फॉलों
10 सालों में 50 लाख रुपये का फंड बनाना थोड़ा महत्वाकांक्षी टार्गेट है और इसके लिए निवेशक को निवेश अनुशासन के साथ करने की आवश्यकता होगी। इनमें किसी भी स्थिति में मासिक एसआईपी जारी रखना शामिल है। साथ ही निवेशक को सालाना स्टेप-अप (हर साल एसआईपी राशि में बढ़ोतरी) का इस्तेमाल करते हुए अपनी मासिक एसआईपी को बढ़ाना होगा। इससे निवेशक कम से कम समय में बड़ा फंड तैयार कर सकता है।
कितना रिटर्न मिल सकता है
10 साल तक म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करने के बाद कितने रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है, इस बारे में जानकारों का कहना है कि तब लगभग 12 प्रतिशत रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
कितने से करें शुरुआत
इस नजरिए के साथ कि आप 15 प्रतिशत वार्षिक स्टेप-अप करेंगे यानी हर साल मासिक एसआईपी राशि में 15 फीसदी का इजाफा करेंगे और 12 प्रतिशत रिटर्न की उम्मीद करते हुए आप 10 वर्षों में 50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इस मामले में म्यूचुअल फंड रिटर्न कैलकुलेटर या म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक आपको 12,500 रुपये प्रति माह के निवेश के साथ म्यूचुअल फंड की एसआईपी शुरू करनी होगी।
कैसे चुनें सही फंड
कोई भी फंड चुनने से पहले ये देखें कि क्या वो फंड आपकी लॉन्ग टर्म फाइनेंशिल प्लान या टार्गेट को पूरा करने की दिशा में फिट बैठता है। रिटर्न, जोखिम, लिक्विडिटी और टैक्स एफिशिएंसी के मामले में फंड आपके लिए सबसे अच्छा होना चाहिए। सबसे अच्छे फंड उस स्थिति में बेकार हैं यदि वे आपके लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी मदद नहीं करते।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications