Best Small Cap Fund : एसबीआई स्मॉल कैप फंड लंबी अवधि में एक अच्छा रिटर्न देने वाला फंड रहा है। इसके रेगुलर ग्रोथ प्लान की एनएवी बीते शुक्रवार को अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल (118.1) के काफी करीब पहुंच गया। यह शुक्रवार को 114.57 पर बंद हुआ, जो इसके 52 हफ्तों के उच्च स्तर के काफी करीब है। वहीं इसके डायरेक्ट ग्रोथ प्लान की एनएवी 127.69 पर रही। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि यह म्यूचुअल फंड भारत में टॉप परफॉर्म करने वाले म्यूचुअल फंडों में से एक है। ये एक स्मॉल-कैप इक्विटी पंड फंड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इक्विटी फंडपिछले 3 सालों में 31 फीसदी के सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से रिटर्न देने में कामयाब रहा है। वहीं बीते दो सालों में (पिछले शुक्रवार तक) इसने 41.50 फीसदी के सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न दिया है।

कैसा रहा एनएवी का सफर
2020 में जब कोविड-19 आया तो शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हुई थी। उस दौरान एसबीआई स्मॉल कैप फंड की डायरेक्ट ग्रोथ प्लान की एनएवी 43.70 रुपये पर आ गयी थी। उस समय मार्कट में आई तबाही से इसकी एनएवी भी गिरी। मगर उसके बाद यह लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है और अब यह 127.69 पर है। इसने 30 महीनों में करीब 190 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
2022 में अब तक का रिटर्न
2022 में अब तक इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 8.36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं इसका पिछले एक साल का रिटर्न 12.56 प्रतिशत रहा है। पिछले पांच वर्षों में इस स्मॉल कैप फंड की डायरेक्ट ग्रोथ प्लान का एनएवी मूल्य 54.52 से बढ़कर 127.69 पर पहुंच गया है। ये इस अवधि में लगभग 135 प्रतिशत की वृद्धि है। 4 जनवरी 2013 को शुरुआत के बाद से इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को लगभग 900 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

3 साल तक का फंड
अगर किसी ने इस स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट ग्रोथ प्लान में एक साल पहले 10,000 रु की मासिक एसआईपी शुरू की होती, तो आज उनकी कुल निवेश राशि बढ़ कर 1.33 लाख रु हो गयी होती। दो साल पहले शुरू की गयी 10,000 रु की मासिक एसआईपी अब तक 3.12 लाख रु हो जाती। इसी तरह अगर आपने इस स्मॉल कैप फंड में 10,000 रु की मासिक एसआईपी शुरू की होती तो आपके हाथ में इस समय 5.93 लाख रु होते।
11.4 लाख रु का फंड
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने मासिक एसआईपी रूट के जरिए इस म्यूचुअल फंड में प्रति माह 10,000 रु (डेली 333 रु) का निवेश किया होता तो उसके हाथ में आज 11.39 लाख रु होते।

कैसे कमाएं तगड़ा प्रोफिट
ईएलएसएस एक तरह का इक्विटी फंड ही है। पर यह इकलौता ऐसा म्यूचुअल फंड भी है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट दिलाता है। ये आपको साल में 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट दिलाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएलएसएस फंड काफी डायवर्सिफाई होते हैं। यानी ये लार्ज, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों सहित अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में पैसा लगाते हैं। इनमें पैसा लगा कर टैक्स बचा कर आप अधिक लाभ कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications